
मुंबई, ३१ जुलाई (वार्ता.) – ‘मालेगांव २००८ बम विस्फोट प्रकरण की पूरी जांच ‘महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी पथक’ का अपराध था । संपूर्ण प्रकरण ही झूठा था । न्यायालय ने निर्णय में कहा है कि मेरे नाशिक स्थित घर में बम रखा गया था ! यह निर्णय १७ वर्षों के बाद मिला है । जब तक षड्यंत्रकारियों को दंड नहीं मिलता, तब तक इसे न्याय नहीं कहा जा सकता । हमें सतानेवालों को नहीं पकडा जाता, तब तक हमारी लडाई जारी रहेगी’, ऐसा वक्तव्य मालेगांव विस्फोट प्रकरण में निर्दोष घोषित किए गए शंकराचार्य अमृतानंद देवतीर्थ (उपनाम सुधाकर द्विवेदी) ने मीडिया से चर्चा में दिया ।
“भगवे (धार्मिक रंग) को आतंकवादी कहना कांग्रेसियों का षड्यंत्र है !”
उन्होंने आगे कहा, ‘‘आतंकवादी’ शब्द द्वारा हमें कलंकित किया गया । हिन्दू आतंकवादी नहीं होता, वह क्रांतिकारी होता है । गत १७ वर्षों का हमारा समय जो चला गया, उसे कौन लौटाएगा ? कौन उसकी भरपाई करेगा ? न्यायालय के निर्णय से अब स्पष्ट हो गया है कि ‘हिन्दू आतंकवाद’ नाम की कोई संकल्पना ही नहीं है । भगवे को आतंकवादी कहना कांग्रेसियों का षड्यंत्र था । भगवे (धर्म) की विजय हुई ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !