
पुणे – लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के परपोते एवं ‘दैनिक केसरी’ के विश्वस्त संपादक डॉ. दीपक तिलक का १६ जुलाई की सुबह अल्पकालिक बीमारी के कारण निधन हो गया । वे ७२ वर्ष के थे । उनके पीछे पुत्र डॉ. रोहित तिलक, पुत्री डॉ. गीताली तिलक एवं नाती -पोतों का परिवार है ।
डॉ. तिलक का पार्थिव शरीर १६ जुलाई को सुबह ८ से ११ बजे तक अंतिम दर्शन के लिए तिलकवाड़ा में रखा गया था । इसके पश्चात दोपहर १२ बजे बैकुंठ शमशानभूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया ।
डॉ. तिलक वसंत व्याख्यानमाला, तिलक स्मारक मंदिर, हिन्दू महिला अनाथ आश्रम तथा वेदशास्त्रोत्तेजक सभा जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के अध्यक्ष थे । वे तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ के कुलपति भी थे । उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयां प्राप्त हुईं ।
लोकमान्य तिलक द्वारा प्रारम्भ किए गए सार्वजनिक गणेशोत्सव की परंपरा को उन्होंने आगे बढाया । जापानी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए किए गए उनके कार्यों को जापान सरकार ने भी मान्यता दी थी ।
डॉ. दीपक तिलक ने शिक्षा, पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया । उनके निधन पर मुख्यमंत्री सहित अनेक मान्यवरों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
पुणे के भ्रष्ट उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित १५ अधिकारी निलंबित l
मुख्यमंत्री ने संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज की चरणपादुकाओं का किया दर्शन !