Bangladeshi Cow Smugglers : बांग्लादेश की सीमा पर घुसपैठ करनेवाले गोतस्करों की सीमा सुरक्षा पथक द्वारा गोलीबारी में मृत्यु

कोलकाता (बंगाल) – भारत-बांग्लादेश सीमा के समीप गोतस्करी के लिए घुसपैठ करनेवाले २ बांग्लादेशी नागरिकों की सीमा सुरक्षा दल के सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में मृत्यु हाे गई । बांग्लादेश के ठाकुरगांव से भारत में घुसपैठ कर रहे ७-८ लोगों की टोली पर सैनिकों द्वारा गोलीबारी की गई थी । पहले सैनिकों ने उन्हें समझाने तथा चेतावनी देने का प्रयास किया; परंतु उन्होंने उनका कहना नहीं माना । इसलिए गोलीबारी की गई । यह घटना १२ जुलाई की सुबह घटी ।

दूसरी घटना में १ व्यक्ति की हत्या

दूसरी घटना सुनामगंज सीमा के पास घटी । यहां शफीकुल इस्लाम नामक बांग्लादेशी नागरिक के भारत से गोतस्करी कर वापस आते समय सैनिकों ने उसे तथा उसके १० से १२ साथियों को अडाया । इस पर इन घुसपैठियों ने उन पर पथराव आरंभ किया । इसलिए सैनिकों की गोलीबारी में शफीकुल इस्लाम की मृत्यु हो गई ।

गोलीबारी न करने की बांग्लादेश द्वारा विनती

सीमा सुरक्षा दल नेे दोनाें ही मृत घुसपैठियों की मृतदेह बांग्लादेश प्रशासन को सौंपी है । बांग्लादेश के अधिकारियों ने भारत से विनती की है कि सीमा पर गोलीबारी न करें । सीमा सुरक्षा दल ने स्पष्ट किया कि उन्हें प्रथम समझाया गया चेतावनी दी गई; परंतु घुसपैठियों द्वारा आक्रमण हाेने के कारण स्वसुरक्षा हेतु गोलीबारी करनी पडी ।

संपादकीय भूमिका

अब केवल गोतस्करों की ही नहीं, अपितु प्रत्येक घुसपैठिये की इस प्रकार हत्या करना आवश्यक है !