समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी का निर्मूल कथन

मुंबई – अबू आजमी ने ऐसा कहा कि “इस देश में मुसलमानों को जीने का अधिकार नहीं दिया जा रहा है । उन्हें चारों ओर से घेरा जा रहा है । हमारा कुरैशी समाज मांस व्यापार से जुडा हुआ है । वे किसान मेलों से जानवर क्रय करते हैं; परंतु यदि कोई मुसलमान गाय क्रय करता है, तो यह मान लिया जाता है कि वह उसका वध करने के लिए ही ले जा रहा है । जबकि वह दूध या खेती के लिए भी क्रय की जा सकती है ।” (दूध या खेती के लिए गाय-बैल क्रय करने वाले मुसलमानों को अबू आजमी ढूढ कर तो दिखाएं – संपादक)
क्या देश में अब मुसलमानों का रहने का अधिकार नहीं है? कुरैशी बिरादरी को उनका कानूनी कारोबार करने से रोका जा रहा है। जब हम उन लोगों का नाम लेते हैं जो यह सब कर रहे हैं, तो हमें जान से मारने की धमकियाँ मिलती हैं। आज कुरैशी समाज हड़ताल पर है — इसका जिम्मेदार कौन है? क्या देश में… pic.twitter.com/ihqq9R0asy
— Abu Asim Azmi (@abuasimazmi) July 14, 2025
आजमी ने आगे कहा, “अगर कोई मुसलमान गाय को वध के लिए क्रय करता है, तो उस पर कठोर कानून लागू कीजिए । उसे मृत्यु दंड दीजिए ताकि कोई और ऐसा न करे । कुरैशी समाज ने अब निर्णय लिया है कि वे जानवर नहीं क्रय करेंगे एवं मांस का विक्रय नहीं करेंगे। वे हड़ताल (किसी कार्य को नहीं करने का निर्णय) पर जा रहे हैं। मुसलमान भी इस देश के नागरिक हैं तथा उनके साथ बार-बार अन्याय हो रहा है । यह देश के लिए उचित नहीं है ।”
आज महाराष्ट्र के कुरैशी समाज के व्यापारियों की परेशानी को लेकर, जमीअत उलेमा धुले के प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य के गृह मंत्री श्री योगेश कदम जी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
कुरैशी समाज के लोग कानूनी तरीके से अपना व्यापार कर रहे हैं, लेकिन गौ रक्षा के नाम पर कुछ कट्टरपंथी… pic.twitter.com/nDzmfiulLd
— Abu Asim Azmi (@abuasimazmi) July 14, 2025
संपादकीय भूमिकाइस देश में कौन किसे घेर रहा है तथा कौन किस पर आक्रमण कर रहा है, यह पूरी दुनिया जानती है । पिछले कुछ वर्षों में देश के अनेक गांव, तहसीलें एवं शहर मुसलमान बहुल हो गए हैं । धर्मांध मुसलमान ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’, ‘थूक जिहाद’ जैसे हथकंडों के माध्यम से प्रतिदिन हिंदुओं को घेर रहे हैं — यह बात अबू आजमी क्यों नहीं बताते ? |
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !