Panun Kashmir : ‘पनून कश्मीर’के लिए जम्मू में कल होगा राष्ट्रीय कश्मीरी हिन्दू अधिवेशन !

यूथ फॉर पनून कश्मीर’ ने ‘हिन्दू राष्ट्र की हुंकार, पनून कश्मीर हो साकार’ इस घोषवाक्य के साथ किया है आयोजन!

(पनून कश्मीर अर्थात हमारा हिन्दुओं का कश्मीर)

‘यूथ फॉर पनून कश्मीर’ की शिखर समिति के अध्यक्ष श्री. राहुल कौल

जम्मू (जम्मू-कश्मीर) – १३ जुलाई को यहां ‘राष्ट्रीय कश्मीरी हिन्दू अधिवेशन’ का आयोजन किया गया है । ‘यूथ फॉर पनून कश्मीर’ संगठन ने इस अधिवेशन का आयोजन किया है, साथ ही इसमें हिन्दू जनजागृति समिति का भी सहभाग होगा । पूरे भारत के हिन्दुत्वनिष्ठ नेता संत, विचारक एवं कार्यकर्ता इस अधिवेशन में एकत्रित होंगे । यह अधिवेशन केवल भाषण देने के लिए नहीं, अपितु एकता के लिए हो रहा है । कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार की सच्चाई का सामना करने की तैयारी रखने हेतु तथा हमारी मातृभूमि में ‘पनून कश्मीर’ की पुनर्स्थापना करने हेतु इस अधिवेशन के माध्यम से राष्ट्र संगठित होनेवाला है, यह जानकारी ‘यूथ फॉर पनून कश्मीर’ की शिखर समिति के अध्यक्ष श्री. राहुल कौल ने ‘सनातन प्रभात’ को दी।

इस अधिवेशन को अनेक मान्यवर हिन्दू विचारकों के साथ हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी भी संबोधित करेंगे । इस अधिवेशन का घोषवाक्य है – ‘‘हिन्दू राष्ट्र की हुंकार, पनून कश्मीर हो साकार !’’

जिहाद के पहले शिकारों को भूलनेवाला राष्ट्र नैतिक स्पष्टता का दावा नहीं कर सकता !

यह अधिवेशन एक सभ्यता का महत्त्वपूर्ण चिन्ह है । ‘पनून कश्मीर’ की निर्मिति भारत की अधुरी ‘हिन्दू न्याय परियोजना’ की नींव है । जिहाद के पहले शिकारों को भूलनेवाला राष्ट्र नैतिक स्पष्टता का दावा नहीं कर सकता । ‘पनून कश्मीर एक राष्ट्रीय आवश्यकता आहे’, ऐसा आयोजन समिति ने कहा है ।