
भीलवाडा (राजस्थान) – भीलवाडा जनपद के जहाजपुर में सीताराम नामक हिन्दू युवक की मुसलमान समूह द्वारा निर्मम पिटाई करते हुए हत्या कर दी गई । यह घटना ४ जुलाई की सायंकाल घटी ।
१. सीताराम की चारपहिया गाडी यहां की मस्जिद के निकट खडे सब्जी विक्रेता रईस फकीर के मार्ग पर चल रहे ठेले से टकरा गई । इस कारण समस्त सब्जी मार्ग पर गिर गई । इस कारण सीताराम एवं उनके अन्य ३ मित्र वाहन से नीचे उतरे एवं उन्होंने रईस से क्षमा मांगी । वैसे ही हानिपूर्ति देने की तैयारी दर्शाई; परंतु उसने सीताराम की बात न सुनकर अन्य मुसलमानों के सहयोग से सीताराम को मारना आरंभ कर दिया । इस मार पिटाई में सीताराम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । उनके मित्र उन्हें बचाने का प्रयत्न कर रहे थे; मुसलमानों ने उन्हें भी मारा पीटा एवं उनकी गाडी की वायरिंग निकाल दी, जिससे वे पलायन न कर सकें । तत्पश्चात् मित्रों ने सीताराम को दुपहिया वाहन से चिकित्सालय पहुंचाया; परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
२. इस मार पीट में बाबू खान, वसीम, शाहरुख, सद्दाम, हसनैन, मोहसिन, साहिल, इस्लाम, तनवीर, शरिफ, हनीफ, आबिद, इदरीस, गुलजार, मुर्तजा सहित अन्य मुसलमान सहभागी थे ।
३. सीताराम के निधन के समाचार से परिसर में आक्रोशव्याप्त हो गया । लोगों ने जहाजपुर चिकित्सालय में बडी संख्या में एकत्र होकर निषेध किया एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की ।
४. विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने इस घटना पर तीव्र असंतोष व्यक्त किया है । वैसे ही भाजपा के विधायक गोपीचंद मीणा घटनास्थल पर पहुंचे एवं उन्होंने आरोपियों को कठोर दण्ड देने की मांग की है ।
५. घटना के उपरांत पुलिस ने संपूर्ण भाग में बडा पुलिस बल तैनात किया है । बाजार बंद कर दिया गया । कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है । पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख को बंदी बना लिया है, एवं वसीम, सद्दाम एवं अन्य संदिग्ध लोगों को बंदी बनाकर मे उनसे पूछताछ की जा रही है ।
संपादकीय भूमिका
|
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।