इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास के सैन्य अधिकारी का दावा,

जकार्ता (इंडोनेशिया) / नई दिल्ली — ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रारंभ में भारतीय वायुसेना को पाकिस्तानी सेना के ठिकानों तथा वायु रक्षा प्रणाली पर आक्रमण करने की अनुमति नहीं थी । केवल आतंकवादियों के आधारभूत ढाँचों को लक्ष्य करने के निर्देश दिए गए थे । इसी कारण भारत ने कुछ लडाकू विमान गंवाए, ऐसा विधान इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास के सैन्य अधिकारी कैप्टन शिव कुमार द्वारा किए जाने के पश्चात विवाद खडा हुआ है । इस पर भारत सरकार की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया है ।
१. १० जून को जकार्ता स्थित एक विश्वविद्यालय में ‘भारत-पाक वायु युद्ध तथा इंडोनेशिया की सामरिक रणनीति’ विषय पर आयोजित चर्चासत्र में कैप्टन शिव कुमार ने उपरोक्त वक्तव्य दिया था । उस वक्तव्य का चलचित्र अब प्रसारित होने के पश्चात विवाद उत्पन्न हुआ है । इससे पूर्व तीनों रक्षा सेवाओं के प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने एक भेंटवार्ता में कुछ विमान गंवाने की बात स्वीकार की थी ।
२. कैप्टन शिव कुमार आगे कहते हैं कि इसके पश्चात भारत ने रणनीति में परिवर्तन किया तथा सैन्य ठिकानों को लक्ष्य बनाना आरंभ किया । सर्वप्रथम शत्रु की वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किया गया ।
सरकार ने देश को भ्रमित किया ! — कांग्रेस
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने शिव कुमार के वक्तव्य पर कहा कि इससे पूर्व अनिल चौहान ने सिंगापुर में भी महत्त्वपूर्ण खुलासे किए थे । अब इंडोनेशिया में वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ऐसे दावे करते हैं ; परन्तु प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करने तथा विपक्ष को विश्वास में लेना क्यों अस्वीकार करते हैं ? संसद के विशेष अधिवेशन की मांग को अस्वीकार क्यों किया गया ?, ऐसे प्रश्न उन्होंने किए ।
भारतीय दूतावास का स्पष्टीकरण
इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि शिव कुमार का वक्तव्य संदर्भ से परे है । उनके प्रस्तुतीकरण का उद्देश्य तथा मूल आशय भ्रामक है । प्रस्तुतीकरण में कहा गया है कि भारतीय सैन्य बल राजनीतिक नेतृत्व के अधीन कार्य करते हैं, जो कि हमारे कुछ पडोसी देशों से भिन्न है । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उद्देश्य आतंकी आधारभूत सुविधाओं को लक्ष्य करना था । भारत की प्रतिक्रिया उत्तेजक नहीं थी ।
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।