पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर का कश्मीर को लेकर पुनः विवादास्पद वक्तव्य

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान की सेना के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर भारत विरोधी वक्तव्य दिया है । उन्होंने कहा कि हमें अपने कश्मीरी बंधुओं के त्याग को स्मरण रखना चाहिए, जो भारत के अवैध नियंत्रण के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं ।
🇵🇰 Pakistan’s Gen. Asim Munir again provokes:
“Kashmiri brothers are struggling against India.”His last Kashmir remark in April was followed by the Pahalgam terror attack! 💣
🇮🇱 Israel entered Iran & took out top military officials when threatened.
🇮🇳 Will India show similar… pic.twitter.com/MZ0LmkoRZt
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 29, 2025
१. मुनीर ने आगे कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों तथा कश्मीरी जनों की आकांक्षाओं के अनुसार कश्मीर विषय के न्यायसंगत समाधान का प्रबल समर्थक है । भारत जानबूझकर इस क्षेत्र में तनाव उत्पन्न कर रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद के समूल नाश के निकट पहुंच गया है । (इससे अधिक हास्यास्पद वाक्य और क्या हो सकता है ? – सम्पादक)
२. मुनीर ने यह दावा भी किया कि भारत ने बिना किसी उकसावे के दो बार पाकिस्तान पर आक्रमण किया । इससे भारत की रणनीति में दूरदर्शिता का चिंताजनक अभाव स्पष्ट होता है । भविष्य में किसी भी आक्रामकता का निर्णायक एवं उचित उत्तर दिया जाएगा, ऐसी चेतावनी भी उन्होंने दी ।

मुनीर द्वारा अप्रैल में कश्मीर पर वक्तव्य देने के पश्चात हुआ था पहलगाम में आतंकी आक्रमण
असीम मुनीर ने अप्रैल माह में कश्मीर को “पाकिस्तान की गले की नस” बताया था । इसके कुछ ही दिनों बाद पहलगाम में आतंकवादी आक्रमण हुआ था । अब मुनीर द्वारा पुनः कश्मीर को लेकर वक्तव्य दिए जाने के कारण फिर से आतंकवादी आक्रमण की आशंका जताई जा रही है ।
संपादकीय भूमिकाजैसे इजरायल ने ईरान में घुसकर ईरानी सेना के प्रमुखों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया था, वैसे ही अब भारत को पाकिस्तान में ऐसी ही कार्रवार्ई करना आवश्यक हो गया है । क्या भारत ऐसा साहस दिखाकर आतंकवाद से देश तथा देशवासियों की रक्षा करेगा ? |
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !