वाराणसी में देश के प्रथम ‘शास्त्र संग्रहालय’ का एकनाथ शिंदेजी के कर-कमलों द्वारा उद्घाटन।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – यहां का ‘शास्त्र संग्रहालय’ हिन्दुओं के प्राचीन ग्रंथों की ज्ञान परंपरा युवा पीढी तक पहुंचाने का कार्य करेगी । उनके ज्ञान से ही देश की रक्षा हो सकेगी । हमारा देश एक बार पुनः धर्मग्रंथों एवं शास्त्रों के बल पर विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढेगा । ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ (संपूर्ण विश्व एक कुटुम्ब है) की भावना से परिपूर्ण सनातन हिन्दू धर्म ही एकमात्र धर्म है । वही सर्वसमावेशक समाज के निर्माण का आधार है, ऐसा वक्तव्य महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेजी ने यहां किया । २७ जून को यहां देश के पहले ‘शास्त्र संग्रहालय एवं संशोधन केंद्र’ का उपमुख्यमंत्री शिंदेजी के कर-कमलों द्वारा उद्घाटन हुआ । उस समय वे बोल रहे थे । वाराणसी के दुर्गाकुंड में स्थित धर्मसंघ भवन में यह केंद्र निर्मित किया गया है ।
📜🌍 "India will once again become a Vishwaguru on the strength of its scriptures!" – Eknath Shinde 🇮🇳 🕉️
📖 Maharashtra Dy CM Eknath Shinde inaugurates 🇮🇳 India’s 1st ‘Shastra Sangrahalaya’ (Scripture Museum) in Varanasi 🛕✨
🎓 It's time the Govt promotes Hindu scriptures &… pic.twitter.com/qp7yynwt3J
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 28, 2025
प्राचीन ग्रंथों के इस प्रदर्शन में क्या-क्या देखेंगे ?

विज्ञान भैरवकल्प – शारदा लिपि, शिवपूजाविधी, ऋग्वेद संहिता सर्ग १ से ८, सामवेद संहिता – सर्ग १ एवं २, ऐतरेय ब्राह्मण – १ से ८, हनुमत संहिता, पंचिका १ से ५, गोमूत्र प्रयोग, आर्यभटीय, विवेक मार्तंड (गोरक्षशत), वसिष्ठ स्मृति, कर्मप्रकाश, तात्पर्य आलोचना, शारंगधर संहिता जैसे अनेक ग्रंथों का समावेश ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं के धर्मशास्त्रों का प्रचार एवं प्रसार करके, उनकी सीख विद्यालयों में देना आवश्यक है । इसके लिए सरकार को प्रयत्न करना चाहिए, यह अपेक्षा है ! |
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई समूह ने ‘लव जिहाद’ के सूत्र पर अभिनेता आमिर खान को मारने की धमकी दी ।
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
आंध्रप्रदेश – उपद्रवी व्यक्ति ने शिवलिंग के सामने के दीप से सिगरेट जलाई।