हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु अवश्य सक्रिय होंगे, ऐसी दृढ संकल्प रूपी गुरुदक्षिणा अर्पण करें !

सनातन के ३ गुरुओं का गुरुपूर्णिमा के निमित्त संदेश !

श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीळजी

इस वर्ष की गुरुपूर्णिमा युद्धजन्य स्थिति में मनाई जा रही है । सनातन संस्था ने ‘भारत को युद्ध में विजय प्राप्त हो’ इसके लिए शतचंडी यज्ञ किया है । देश के अनेक संत भारत की विजय के लिए अधिष्ठान, धार्मिक विधियां आदि कर रहे हैं । अब हमें भी शारीरिक (जैसे सतर्क रहना, परस्पर सहायता करना), मानसिक (जैसे स्व-सूचनाओं द्वारा मन को स्थिर रखना) और आध्यात्मिक (जैसे प्रार्थना-नामजप करना, भक्ति बढाना) स्तरों पर तैयारी करनी चाहिए !

जगद्गुरु श्रीकृष्ण ने कहा है, ‘मैं अपने भक्त की रक्षा करूंगा ।’ अतः ईश्वर के भक्त बनें ! इसके लिए सनातन के साधकों की सहायता लें ! युद्ध जैसी बाह्य और देश की आंतरिक सभी समस्याओं का समाधान हो, इसके लिए हिन्दू राष्ट्र ही चाहिए यह ध्यान में रखें !

‘हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मैं सक्रिय रूप से कार्य करूंगा ही’, ऐसी दृढ संकल्परूपी गुरुदक्षिणा गुरुचरणों में भावपूर्ण रूप से अर्पित करें !

– श्रीचित्‌शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीळ (४.६.२०२५)