ईरान की अमेरिका को चेतावनी

तेहरान (ईरान) – ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में अमेरिका हम पर आक्रमण करता है तो वह मध्य पूर्व में उसके सैनिकी केंद्रों पर आक्रमण करके प्रत्युत्तर कार्रवाई करेगा । खामेनेई ने यह चेतावनी इजरायल तथा ईरान के बीच युद्ध विराम लागू होने के पश्चात अपने पहले भाषण में दी। अमेरिका ने ईरान के ३ परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया था । प्रत्युत्तर में ईरान ने कतर में अमेरिका के एक सैन्य अड्डे को भी नष्ट कर दिया । इसके बाद ईरान तथा इजरायल के बीच युद्ध विराम स्थापित हो गया ।
खामेनेई ने आगे कहा कि हम अमेरिका के सामने कभी भी आत्मसमर्पण नहीं करेंगे । भविष्य में किसी भी आक्रमण के लिए अमेरिका को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी । ईरान के निकटवर्ती क्षेत्र में अमेरिका के प्रमुख केंद्रों तक उसकी पहुंच है तथा आवश्यकता पड़ने पर वह कार्रवाई कर सकता है ।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण