दिंडी में भाग लेने वाली एक महिला वारकरी पर नसीम शेख नामक महिला ने मांस का टुकडा फेंका !

जवाब पूछने गए वारकरियों को गालियां दी गईं !

पुणे, २३ जून (वार्ता) – यहां के गुरुद्वारा कॅम्प क्षेत्र से हडपसर की ओर जा रही दिंडी में भाग लेने वाली एक महिला वारकरी पर नसीम शेख अब्दुल नामक महिला ने हड्डी सहित लाल मांस का टुकडा फेंका । यह घटना २१ जून को घटी । उस समय इस बारे में उत्तर मांगने गए वारकरियों को नसीम ने अत्यंत अपमानजनक शब्दों में गालियां दीं और कहा, “तुझे जो करना है, कर । मैं किसी से नहीं डरती”, ऐसा कहकर धमकी दी ।

दिंडी में सहभागी अक्कलवंत राठोड ने इस प्रकरण में शिकायत प्रविष्ट कराई है । पुलिस ने अपराध प्रविष्ट किया है । (यदि किसी हिन्दू महिला ने किसी मुसलमान महिला पर ऐसा कथित आक्रमण किया होता, तो अब तक पुलिस ने उस हिन्दू महिला को बंदीकृत कर कोठरी में सबक सिखा दिया होता । – संपादक) इसके पश्चात गोरक्षक ऋषिकेश कामठे ने इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर राठोड को सहायता प्रदान की ।

इस घटना का अखिल भारतीय वारकरी संप्रदाय ने सार्वजनिक रूप से निषेध किया है । इस घटना के कारण वारकरी संप्रदाय की धार्मिक भावनाऐं आहत हुई हैं । वारकरियों की श्रद्धा का अपमान करने वालों को कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए, ऐसी मांग वारकरी संप्रदाय की ओर से की जा रही है ।

उक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक

संपादकीय भूमिका

  • कल्पना कीजिए कि यदि कल किसी हिन्दू ने मुसलमानों की यात्रा पर सुअर का मांस फेंका, तो क्या होगा ! यदि उस हिन्दू का ‘सिर तन से जुदा’ (शिरच्छेद) नहीं किया गया, तब भी वह समाचार बनेगा ! 
  • पुणे में ईसाई और मुसलमानों द्वारा वारकरियों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयत्न किया जा रहा है । इसके पीछे के षड्यंत्र का पता लगाकर संबंधितों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ।