|

उत्तर २४ परगना (बंगाल) – अश्लील (पोर्न) फिल्म में काम करना अस्वीकार करने पर एक महिला को श्वेता खान एवं उसके बेटे आर्यन खान ने अत्यंत निर्दयता से मारापीटा । उसके शरीर पर इतनी गंभीर चोटें आई हैं कि, वह वर्तमान में सीधी खडी भी नहीं हो पा रही है । पीडिता को चिकित्सालय में भर्ती किया गया है तथा उसका उपचार चल रहा है । इन दोनों ने पीडित महिला को पूरे ६ माह तक एक अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा था । इस समय उसे लोहे की छड से अमानवीय रूप से मारापीटा गया, अनेक दिन भूखा रखा गया । महिला के दोनों हाथ, पैर और दांत टूट गए हैं । इतना ही नहीं, अपितु उसके गुप्तांग में लोहे की छड घुसाने का प्रयास करने का भी आरोप है ।
१. यह महिला मूलतः हावडा जिले की है और उसकी आर्यन खान से पहचान हुई । आर्यन ने उसे उच्च आय वाली नौकरी देने का लालच दिया । महिला ने इससे पूर्व कार्यक्रम प्रबंधन करनेवाली संस्था (इवेंट मैनेजमेंट कंपनी) में काम किया था । आर्यन के प्रभाव में वह डोमजूर स्थित अपार्टमेंट में रहने चली गई ।
२. वहां श्वेता खान एवं आर्यन ने उसे पोर्न वीडियो बनाने और बार डांसर के रूप में काम करने के लिए विवश करने का प्रयास किया । महिला के अस्वीकार करने पर उस पर भीषण अत्याचार किए गए ।
३. ६ माह उपरांत पीडित महिला आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही । उसके परिजनों ने पुलिस में परिवाद प्रविष्ट किया है ।
४. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्वेता खान ने ‘इसरा एंटरटेनमेंट’ नामक फिल्म निर्माण संस्था आरंभ की थी । वर्ष २०२१ से एक यू ट्यूब चैनल भी वह चला रही थी । इस पर ४ वर्षों में केवल ११ वीडियो अपलोड किए गए ।
५. पुलिस को संदेह है कि, श्वेता खान अश्लील फिल्म निर्माण के गिरोह में भी सम्मिलित थी । स्थानीय नागरिकों के अनुसार श्वेता खान को ‘फुलतुशी बेगम’ के नाम से भी जाना जाता है और वह पहले बार डांसर थी ।
६. पुलिस ने श्वेता खान और आर्यन खान के घर पर छापा मारा; परंतु दोनों भाग गए हैं । उनको ढूंढना जारी है ।
संपादकीय भूमिकाऐसे अपराधियों को फांसी का ही दंड मिले, इसके लिए ममता बनर्जी सरकार को प्रयास करना चाहिए ! |
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्कर शेख तसदुक की, सरकारी भूमि पर बनी अवैध तीन मंजिला इमारत ध्वस्त !
महिला के गले के आभूषण छीननेवाले कामिल एवं अहमद को बंदी बनाया गया ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
Wipro’s Explanation: (और उनकी सुनिए…) ‘विप्रो’ में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है ।