Corona Deaths : १० दिनों में देश में कोरोना के कारण ५८ लोगों की मृत्यु

केंद्र सरकार के राज्यों को ऑक्सीजन तथा बेड की व्यवस्था करने के निर्देश

नई देहली – पूरे देश में कोरोना से जनवरी २०२५ से अब तक ६५ रुग्णों की मृत्यु हुई है । इनमें ५८ लोगों की मृत्यु गत १० दिनों में हुई है । एक सप्ताह से प्रतिदिन औसतन ५-६ लोगों की मृत्यु हो रही है, जबकि प्रतिदिन लगभग ४०० नए रुग्णों का पंजीकरण हो रहा है ।

१. ‍वर्तमान में देश में कोरोना के सक्रिय रुग्णों की संख्या ६ सहस्र १३३ पर पहुंच गई है । केरल में सर्वाधिक १ सहस्र ९५० रुग्ण हैं । तदुपरांत गुजरात में ८२२, बंगाल में ६९३ एवं देहली में ६८६ सक्रिय रुग्ण हैं ।

२. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर तथा आवश्यक औषधियों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ।