|

नागपुर: यहां की पुलिस ने ‘ऑपरेशन थंडर’ के अंतर्गत ‘टेक्सास’ नाम की ‘स्मोक शॉप’ की १७ दुकानों पर छापे मारे । उस समय पुलिस को भारी मात्रा में हुक्का एवं ई-सिगरेट का सामान मिला । ‘टेक्सास’ की इन दुकानों से ई-सिगरेट, हुक्का, गांजा पेपर, चारकोल, तंबाकू फ्लेवर, निकोटिन लिक्विड्स, गन टाइप लाइटर जैसी खतरनाक एवं प्रतिबंधित वस्तुएं सार्वजनिक रूप से बेची जा रही थीं । कुछ स्थानों पर ‘‘होम डिलीवरी सेवा‘‘ भी उपलब्ध थी, यह भी उजागर हुआ है । इस प्रकरण में १६ अपराध प्रविष्ट किए गए हैं एवं २६ आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है ।

इस कार्रवाई के समय ई-सिगरेट, हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर एवं अन्य सामग्री पकड़ी गई । कुल १६ स्थानों से बहुमूल्य भ्रमणभाष, मोपेड वाहन, हुक्का सामग्री सब मिलाकर कुल ४३ लाख ३७ हजार रुपये की सामग्री पकड़ी गई । इस कार्रवाई में १५० से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात थे ।
मुख्य सूत्रधार आशीष उपनाम अंकुश अमृतलाल शाही के घर के सामने स्थित मंदिर के नीचे बने तलगृह में निर्माण किए गए भंडारण कक्ष में भारी मात्रा में हुक्का सामग्री का भंडार पाया गया ।
संपादकीय भूमिकासमाज को व्यसनाधीन बनाने वाली ऐसी दुकानों पर स्थायी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए ! प्रशासन का इन दुकानों पर नियंत्रण क्यों नहीं है ? इस प्रकरण में प्रशासन के निष्क्रिय अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए ! |
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Pune Water pollution : ६०० दशलाख (मिलियन) लीटर मलजल सीधे नदी क्षेत्र में छोडे जाने के कारण पुणे नगर की नदियां प्रदूषण के जाल में !
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।