अफगानिस्तान, पाकिस्तान एवं चीन के बीच त्रिपक्षीय समझौता

बीजिंग (चीन) – चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुई चर्चा के पश्चात त्रिपक्षीय सहयोग को बढावा देने तथा चीन-पाकिस्तान आर्थिक महामार्ग को अफगानिस्तान तक विस्तारित करने पर सहमति व्यक्त की गई है । पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री ईशाक दार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के बीच हुई अनौपचारिक त्रिपक्षीय बैठक के पश्चात यह घोषणा की गई ।
१. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ईशाक दार ने चीन और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ अपनी भेंट का छायाचित्र ‘एक्स’ पर प्रसारित किया है । उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास के लिए एक साथ खडे हैं ।
२. दार के कार्यालय द्वारा प्रसारित विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीनों नेताओं ने राजनैतिक संबंधों, त्रिदेशीय संवाद को बढाने तथा व्यापार, आधारभूत संरचना और विकास की दिशा में आगे बढने पर चर्चा की ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान के बाद अब अफगानिस्तान तक अपने पांव पसारने की चीन की योजना है । इस आर्थिक महामार्ग के कारण भारत की चिंता बढ सकती है । भारत को इसके प्रति सतर्क रहना आवश्यक है ! |
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !