भारतीय सैन्य बलों द्वारा रामचरितमानस के काव्य का उल्लेख कर पाकिस्तान को चेतावनी

नई दिल्ली – ‘बिनय न मानत जलधि जड, गए तीनि दिन बीति । बोले राम सकोप तब, भय बिनु होइ न प्रीति’ (३ दिन बीत गए, परन्तु समुद्र ने श्रीराम की विनती नहीं मानी, तब भगवान श्रीराम क्रोधित होकर बोले कि भय उत्पन्न किए बिना प्रेम उत्पन्न नहीं हो सकता) – इन शब्दों में भारतीय रक्षा बलों ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है । अब निवेदन नहीं, अपितु युद्ध होगा । ‘समझदार के लिए संकेत ही पर्याप्त है’, ऐसा कहते हुए उन्होंने कहा, ‘किसी भी प्रकार की युक्ति आई, तो उसका सामना करने के लिए हम सिद्ध हैं । हमें बोलने की आवश्यकता भी नहीं । तुमने स्वयं देखा है ।’ ऐसा भी इस पत्रकार परिषद में रक्षा बलों ने कहा । इस पत्रकार परिषद में लेफ्टनंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल ए. एन. प्रमोद तथा एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती उपस्थित थे । कल इन तीनों द्वारा पत्रकार परिषद ली गई थी । इसके पश्चात पाकिस्तानी सैन्य द्वारा रात में पत्रकार परिषद ली गई थी । आज १२ मई के दिन दोपहर में भारत एवं पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के मध्य युद्धविराम के विषय में चर्चा होनी थी ; परन्तु वह आगे ढकेल दी गई । इसके पश्चात भारतीय रक्षा बलों ने पत्रकार परिषद लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में समाचार दिया ।
🇮🇳⚔️🇮🇩 Indian armed forces warn Pakistan with a Ramcharitmanas verse: Fear must precede love! 🙏
For too long, India’s Gandhian approach led to self-destructive non-violence & immense loss. 🤔
Glad Indians are finally realizing this!#ceasefirevoilation #OperationSindoor… pic.twitter.com/iF7hr2KLoH
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 12, 2025
१. भारत के डी.जी.एम.ओ. (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटरी ऑपरेशन – सैन्य कार्यवाहियों के महानिदेशक) लेफ्टनंट जनरल राजीव घई ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी युद्ध भिन्न होगा । वह पूर्व के युद्ध की भांति नहीं होगा, क्योंकि तकनीकि बहुत उन्नत हो गई है ।
२. उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर करे युद्ध न हो ; परन्तु किसी भी परिस्थिति के लिए हम पूर्णतः सक्षम हैं । हम उसका सामना करने में समर्थ हैं । हमारा युद्ध आतंकवाद एवं आतंकवादियों के विरुद्ध था । अतः हमने ७ मई के दिन केवल आतंकवादियों पर आक्रमण किया । पाकिस्तान ने आतंकवादियों का साथ दिया ।
३. अनेक वर्षों से सैन्यबलों एवं सामान्य नागरिकों पर आक्रमण किए गए हैं । गत कुछ दिवसों में आतंकवादियों की क्रियाओं की पद्धति परिवर्तित हो गई है । इस वर्ष अप्रैल मास में पहलगाम में पर्यटकों पर आक्रमण किया गया था । वर्ष २०२४ में शिवखोरी मंदिर की ओर जाने वाले भक्तों पर किए गए आक्रमण अत्यन्त घातक थे । पहलगाम का आक्रमण पाकिस्तान के पाप का घट भरने का प्रतीक था, ऐसा भी उन्होंने कहा ।
पाक की हानि के लिए पाक का सैन्यबल ही उत्तरदायी !
एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने कहा कि भारत की कार्यवाही के कारण पाकिस्तान को जो हानि हुई है, उसके लिए पाकिस्तान का सैन्यबल ही उत्तरदायी है । हमारी वायुसुरक्षा प्रणाली को भेदना पाकिस्तान के लिए असंभव है । भारतीय सैन्य बलों के पास अनेक स्तरों की वायुसुरक्षा प्रणाली है । इसमें थलसेना, नौसेना तथा वायुसेना की रक्षाप्रणाली सम्मिलित है, ऐसा विवरण भी उन्होंने दिया ।
संपादकीय भूमिकागांधीवादी नीति अपनाने के कारण भारत ने भय प्रदर्शित करने के स्थान पर आत्मघाती अहिंसावाद का पालन किया, जिसके कारण अब तक भारत को अपार हानि हुई है । अब भारतवर्ष के नागरिकों को यह समझ में आने लगा है, यह विशेष बात है ! |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न