पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की गीदड भभकी !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – ‘पाकिस्तान की धरती पर ५ स्थानों पर कायरतापूर्ण आक्रमण किए गए हैं । पाकिस्तान को इस युद्ध कार्रवाई का कडा प्रत्युत्तर देने का पूरा अधिकार है और वह प्रत्युत्तर दिया जा रहा है । पाकिस्तानी सेना तथा राष्ट्र अच्छी तरह जानते हैं कि शत्रु से कैसे निपटना है । हम उनके बुरे उद्देश्य को कभी सफल नहीं होने देंगे ।’ भारत की कार्रवाई के पश्चात एक्स पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और जनता पूरी तरह एकजुट हैं तथा देश का मनोबल ऊंचा है । प्रधान मंत्री शाहबाज शरीफ ने ७ मई को सवेरे राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान को प्रत्युत्तर देना चाहिए, तभी तो भारत को पाकिस्तान को पूर्णतः नष्ट करने का एक और अच्छा कारण मिल जाएगा ! |
दोनों देशों को अधिक सैन्य संयम बरतना चाहिए ! – संयुक्त राष्ट्र का अनुरोध
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने ६ मई की रात को एक बयान में कहा कि महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नियंत्रण रेखा एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सैन्य गतिविधियों को लेकर अत्यंत चिंतित हैं । उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों को अधिक सैन्य संयम बरतना चाहिए ।’ उन्होंने कहा ‘भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष किसी के लिए भी असहनीय है ।’
संपादकीय भूमिकासंयुक्त राष्ट्र एक मजाक है । इसलिए ऐसे बयानों के बिना उनसे कुछ भी अपेक्षा नहीं की जा सकती । यह स्मरण में रखना चाहिए कि वर्तमान स्थिति इसलिए उत्पन्न हुई है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र पिछले ७८ वर्षों से कश्मीर सूत्र की अनदेखी करता रहा है, तथापि उसने कुछ नहीं किया ! |
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !