बांग्लादेश में धर्मान्ध मुसलमानों ने तोडा २०० वर्ष पुराना वटवृक्ष !

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश के मदारीपुर जिले के शिरखरा संघ के आलम मीर कांडी ग्राम में स्थित २०० वर्ष पुराना वटवृक्ष धर्मान्ध मुसलमानों द्वारा काटा गया । यह वृक्ष हिन्दुओं के लिए श्रद्धा का प्रतीक था, अतः मुसलमानों ने इसके विरोध में एक फतवा जारी किया था । तत्पश्चात् उस वृक्ष को काट दिया गया । वृक्ष को काटने का एक चलचित्र सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुआ है । इसमें कुछ मुसलमान बडी आरी का उपयोग करते हुए वृक्ष को काटते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
१. स्थानीय हिन्दुओं के अनुसार यह २०० वर्ष पुराना वटवृक्ष केवल एक वृक्ष नहीं था, अपितु स्थानीय लोक-श्रद्धा और सांस्कृतिक धरोहर का एक जीवंत प्रतीक था । यह वृक्ष अनेक दशकों से स्थानीय लोककथाओं, कहानियों और पूजा-पद्धतियों का एक अंग था । ग्रामवासियों का विश्वास था कि इस वृक्ष में कोई ‘चमत्कारिक शक्ति’ है । अतः वे यहां आकर दीपक जलाते, हाथ जोडकर आशीर्वाद मांगते थे ।
२. कुछ दिन पूर्व स्थानीय मुस्लिम धर्मगुरुओं की एक बैठक बुलाई गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि यह प्रथा ‘शिर्क’ अर्थात् इस्लाम की मूलभूत आस्था के विरुद्ध है । अतः इस वृक्ष को काट देना चाहिए ।
३. एक ग्रामवासी ने कहा कि हमने कभी किसी को कोई हानि नहीं पहुंचाई । वृक्ष के नीचे दीपक जलाना हमारी श्रद्धा थी और किसी भी धर्म का अपमान नहीं था । अगर यह अनुचित होता, तो उसे संवाद द्वारा स्पष्ट किया जा सकता था । वृक्ष को काटना हमारी आत्मा को घायल करने के समान है ।
A century-old sacred banyan tree, revered by the Hindu community and home to a Shiva idol, was brutally cut down by Muhammad Yunus’s Islamist extremist group. Labeling it as “shirk,” they erased a symbol of devotion and trampled on the fundamental right to religious freedom.… pic.twitter.com/vZXVW6C4ls
— Voice of Bangladeshi Hindus 🇧🇩 (@VHindus71) May 6, 2025
संपादकीय भूमिकाबांग्लादेश में जहां हिन्दुओं की हत्या की जा रही है, वहां उनके श्रद्धा के प्रतीक वृक्ष को काटा जाना आश्चर्यजनक नहीं कहा जा सकता । ऐसी घटनायें यह स्मरण कराती हैं कि मुसलमान कभी भी हिन्दुओं के साथ भ्रातृत्वभाव से नहीं रह सकते । |
अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था द्वारा भारत विरोधी लेख वापस लिया गया !
ईरान की मिसाइल क्षमता को बडी मात्रा में हानि – डोनाल्ड ट्रम्प
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं