|

मथुरा/वृंदावन (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश के मथुरा तथा वृंदावन के संतों एवं सामाजिक संगठनों ने महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से ब्यूटी पार्लर जैसे संस्थानों की गहन जांच करने की मांग राज्य सरकार से की है । उन्होंने आरोप लगाया है कि यहां के ब्यूटी पार्लर ‘लव जिहाद’ के केंद्र बन रहे हैं । श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण से संबंधित हिन्दू नेता दिनेश फलाहारी ने दावा किया है कि ब्यूटी पार्लर में कार्य करनेवाले मुसलमान युवक हिन्दू महिलाओं को अपने प्रेम के जाल में फंसा रहे हैं । दिनेश फलाहारी ने कहा है कि ‘पार्लर जिहाद’ का यह विषय एक नए सामाजिक और धार्मिक विवाद को जन्म दे रहा है, जो पहले से चल रहे ‘लव जिहाद’ विवाद का विस्तार दिखाई देता है ।
१. मथुरा तथा वृंदावन के संत समाज का दावा है कि अब तक मथुरा, वृंदावन क्षेत्रों की १३ से अधिक हिन्दू लडकियों को मुसलमान युवक अपने प्रेम के जाल में फंसाकर उन्हें मुंबई सहित अन्य महानगरों में ले गए हैं । वहां उन्हें इस्लाम स्वीकार करने तथा विवाह करने के लिए बाध्य किया गया ।
२. पहले ये मुसलमान युवक विद्यालय तथा महाविद्यालयों के आसपास सक्रिय रहते थे । अब उन्होंने ब्यूटी पार्लर को माध्यम बना लिया है । ब्यूटी पार्लर में आनेवाली हिन्दू महिलाओं को भावनात्मक रूप से जाल में फंसाया जा रहा है । यहां हिन्दू महिलाओं को प्रेम के जाल में फंसाने के अनेक प्रकरण सामने आए हैं ।
३. अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इन ‘लव जिहाद’ की कार्रवाइयों के पीछे प्रतिबंधित संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पी.एफ.आई.) का संबंध हो सकता है ।
४. ‘पार्लर जिहाद’ का यह जाल केवल मथुरा तक सीमित नहीं है, अपितु यह बिजनौर, सहारनपुर, अमरोहा, रामपुर आदि जिलों में भी फैला हुआ है । विशेष रूप से नाई के रूप में ये मुसलमान युवक धार्मिक स्थलों के आसपास ब्यूटी पार्लर में काम करके हिन्दू महिलाओं के संपर्क में आते हैं ।
५. साध्वी सरस्वती दीदी ने कहा कि ‘लव जिहाद’ कोई व्यक्तिगत प्रेम का मामला नहीं है, अपितु यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है । यह एक सांस्कृतिक आक्रमण है । इसका उद्देश्य हिन्दू लडकियों को उनके धर्म तथा परिवारों से तोडना है ।
६. संत समाज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर ‘लव जिहाद’ के मामलों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है ।
बिजनौर और सहारनपुर में मुसलमान नाइयों का गिरोह सक्रिय !
इन जिलों से ऐसे अनेक प्रकरण सामने आए हैं, जहां मुसलमान युवकों ने नकली पहचान पत्र बनाकर हिन्दू लडकियों से संबंध स्थापित किए हैं । नाई समुदाय के नाम पर ब्यूटी पार्लर में कार्य करने से इन मुसलमान युवकों को महिलाओं से घनिष्ठता बढाने का अवसर मिलता है और वे इसका पूरा अनुचित लाभ उठा रहे हैं ।
‘पार्लर जिहाद’ पर प्रसार माध्यमों को चर्चा आरंभ करनी चाहिए !
हिन्दू नेता दिनेश फलाहारी ने ‘रिपब्लिक भारत’ समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि ‘पार्लर जिहाद’ का सूत्र केवल धार्मिक नहीं है, अपितु महिलाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक संरचना की स्थिरता से संबंधित है । उन्होंने इस अवसर पर आह्वान किया कि प्रसारमाध्यमों को इसपर राष्ट्रव्यापी चर्चा आरंभ करनी चाहिए । (१८.४.२०२५)
गहन जांच की हिन्दू नेताओं की मांग !
संपादकीय भूमिकाइससे यह स्पष्ट होता है कि लव जिहादी किसी भी कानून को नहीं मानते । वे विभिन्न प्रकार की युक्तियां अपनाकर हिन्दू युवतियों को धोखा देकर उनका जीवन नष्ट कर रहे हैं । इसलिए यदि लव जिहाद को सही अर्थों में रोकना है, तो सरकार को यह जानना चाहिए कि दोषियों को अब फांसी की सजा देनेवाला कठोर कानून बनाने के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं है ! |
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।