
जयपुर (राजस्थान) – ७ अप्रैल की रात को कांग्रेस नेता उस्मान खान ने शराब के नशे में तेज गति से अपनी एसयूवी चलाते हुए ९ लोगों को कुचल दिया । इस दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । इस घटना के बाद जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उस्मान खान को तुरंत जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया और पार्टी से भी निष्कासित कर दिया ।
🚨 In Jaipur, allegedly drunk Congress leader Usman Khan ran over 9 people with his SUV: 3 dead, 6 injured!
Drunk and irresponsible — Congress leaders are becoming a threat to public safety?
जयपुर I उस्मान खान pic.twitter.com/7a9CwmuB8Z
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 8, 2025
१. ६२ वर्षीय उस्मान खान पिछले २० वर्षों से जयपुर जिले में अपने व्यवसाय के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं । उस्मान खान जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान के मालिक और सीईओ भी हैं ।
२. इस प्रकरण में जयपुर कांग्रेस अध्यक्ष आर.आर .तिवारी ने कहा कि उस्मान खान ने गंभीर अपराध किया है । उनके विरुद्ध न्यायायिक प्रक्रिया की जानी चाहिए और उन्हें कड़ा दंड दिया जाना चाहिए ।
३. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह दोतासरा ने नशे में धुत होकर ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।
संपादकीय भूमिकाजनता की जीवन के विरूद्ध उठ खड़े हुए कांग्रेसी नेता । |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न