
नई दिल्ली – देशभर में ६ अप्रैल को श्री रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । देश के विभिन्न श्रीराम मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई । अयोध्या में श्री राम मंदिर में श्री राम लला के दर्शन के लिए लाखों भक्त कतार में खड़े थे । यहां श्री रामजन्म के समय अर्थात १२ बजे दोपहर में श्री रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें पड़ीं । वाराणसी में श्री रामनवमी के समय मुस्लिम महिलाओं ने महाआरती में भाग लिया । श्री रामनवमी के अवसर पर सैकड़ों स्थानों पर संध्या जुलूस भी निकाले गए । भाग्यनगर (तेलंगाना) से बीजेपी विधायक टी.राजा सिंह ने भव्य जुलूस निकाला था । इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए । बंगाल में कई जगहों पर जुलूस भी निकाले गए । देर रात तक इस संबंध में किसी अप्रिय घटना की कोई जानकारी नहीं मिली ।
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।