
लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – इस वर्ष २६ फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन संभल में बंद पड़े शिव मंदिर में ५६ वर्षों के पश्चात जलाभिषेक कार्यक्रम हुआ । एक नापाक षड्यंत्र के अंतर्गत संभल में ६८ तीर्थ स्थलों और १९ कुओं का नामोनिशान मिटाने का प्रयास किया गया । अब यहां ६८ तीर्थ स्थलों में से ५४ और १९ कुओं का शोध हो चुका है । इन्हें कई वर्षों तक जानबूझकर छुपाया गया । हमें वह मिलना चाहिए जो हमारा है । इसके अतिरिक्त और कुछ नहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसा विधान परिषद में कहा ।
संभल में 56 वर्षों के बाद शिव मंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम भी हुआ…
हमने तो वही कहा है कि जो हमारा है, वह हमें मिल जाना चाहिए… pic.twitter.com/7lzDAuyJgH
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 4, 2025
कलियुग में भगवान विष्णु का कल्कि अवतार सम्भल में होगा । श्री हरिहर मंदिर का निर्माण पृथ्वीराज चौहान के शासनकाल के समय किया गया था । प्राचीन मानचित्र के अनुसार इस मंदिर के परिसर में ६८ तीर्थ स्थल तथा १९ कुएं हैं । उनका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं । इसके अतिरिक्त, मस्जिद में परिवर्तित किए गए मंदिर को वापस पाने के लिए, हिन्दू न्यायालय के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं । इस पार्श्वभूमि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान महत्वपूर्ण बताया जा रहा है ।
🚨 "We should reclaim what is ours!" – Yogi Adityanath in UP Assembly
🛕 In Sambhal, 87 places of worship (68 teerths & 19 wells) were shut down due to past mischief!
54 have been identified & restored! Time to reclaim every sacred site!#ReclaimTemplespic.twitter.com/81b3csMr5U
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 5, 2025

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा,
१. खग्गू सराय स्थित कार्तिकेश्वर मंदिर के कपाट ४६ वर्षों से बंद थे, जिन्हें खोल दिया गया । इसी प्रकार सरयात्री में वर्षों से बंद पड़े राधा कृष्ण मंदिर के कपाट भी खोल दिए गए । यहां एक बडा कुंआ मिला ।
२. अधिवक्ता आयुक्त तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सर्वेक्षण रिपोर्ट से भी यहां के शाही जामा मस्जिद की सच्चाई उजागर हुई है । वक्फ संपत्ति के नाम पर चल रहे खेल का पर्दाफाश हो गया है ।
३. सम्भल को धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए बड़ी योजनाएं बनाई जा रही हैं । इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।