Nasik Mahapalika Removed Dargah : नासिक में २५ वर्ष पहले अतिक्रमण करके बनाई गई दरगाह को नगर निगम ने हटा दिया !

  • हिन्दुओं के आक्रामक रुख का परिणाम

  • महंत सुधीरदास महाराजजी पुलिस हिरासत में

कठेगल्ली क्षेत्र में अनधिकृत दरगाह नगर निगम ने हटा दिया

नासिक – शहर के हिन्दुत्‍वनिष्ठ संगठनों ने कठेगल्ली क्षेत्र में अतिक्रमण कर दरगाह निर्माण का व्यापक विरोध किया । नगर निगम को २५ वर्षों तक बताने पर भी अनधिकृत दरगाह को नहीं हटाने पर हिन्दुत्‍वनिष्ठ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी । ‘सकल हिन्दू समाज’ संगठन ने हिन्दुओं से इस अनाधिकृत दरगाह के विरोध में एकजुट होने की अपील की थी । कहा गया कि हिन्दू २२ फरवरी को सुबह ११ बजे साधु-संतों की उपस्थिति में दरगाह पर बजरंग बली की प्राणपतिष्ठा करने के लिए एकजुट हों । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी । इस क्षेत्र ने एक छावनी का रूप ले लिया था । पुलिस ने क्षेत्र के सभी मार्ग बंद कर दिए थे । धार्मिक स्थल पर कार्रवाई के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे, यह सुनिश्चित करने के लिए शहर में ८०० से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था । द्वारका, मुंबई नाका, वडाला नाका और नासिक-पुणे राजमार्ग के रास्ते दोनों ओर से यातायात के लिए बंद कर दिए गए थे । दरगाह का अनाधिकृत निर्माण हटा दिया गया । पुलिस ने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इसलिए कर्फ्यू लगा दिया था । हिन्दुत्ववादी संगठनों का कहना है कि चूंकि यह दरगाह अवैध है, इसलिए इसे गिरा दिया जाना चाहिए और इसके स्थान पर हनुमान मंदिर बनाया जाना चाहिए ।

महंत सुधीरदास महाराजजी पुलिस हिरासत में !

महंत सुधीरदास महाराजजी

इस मामले में पुलिस ने आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं के साथ महंत सुधीरदास महाराजजी को भी हिरासत में ले लिया । (अनधिकृत दरगाह बनानेवालों को नहीं, अपितु निर्दोष हिन्दुओं और महंतों को बंदी बनानेवाली पुलिस हिन्दूद्वेषी है ! ऐसी पुलिस को बर्खास्त कर देना चाहिए ! – संपादक)

माननीय व्यक्तियों की प्रतिक्रियाएं !

१. महंत सुधीरदास महाराजजी, नासिक

नासिक में भूमि जिहाद चल रहा है । हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने समय-समय पर प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे । अब २५ वर्ष उपरांत इसे हटाया जा रहा है । आगे से सरकार हिन्दुओं की समस्याओं को छुडाने के लिए पहल करे ।

२. विधायक देवयानी फरांडे, भाजपा

नागरिकों ने दरगाह पर अतिक्रमण के बारे में बार-बार नगरपालिका को सूचित किया था; लेकिन नागरिक २५ वर्ष उपरांत भी कार्रवाई न होने से नाखुश थे । हिन्दू बहुल क्षेत्रों पर अतिक्रमण करना एवं हिन्दुओं पर दबाव डालना अनुचित है । हम इसे अब और नहीं चलने देंगे ।

३. भैरव उपासक तीर्थ पुरोहित मयूरेश दीक्षितजी, त्र्यंबकेश्वर, नासिक

धर्मांधों द्वारा फैलाया जा रहा धार्मिक उन्माद बंद होना चाहिए । हिन्दू समाज इस बात को ध्यान में रखें कि ‘एक हैं, तो सुरक्षित हैं’ और ‘बंटेंगे तो कटेंगे’। सार्वजनिक कल्याण के लिए बनाई गई भूमि पर अतिक्रमण क्यों किया जाता है ? यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो हिन्दू समाज अब सडकों पर उतरेगा । हिन्दू सक्षम है । हिन्दुओं की भावनाओं को समझने और कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को धन्यवाद!

महंत डॉ. अनिकेत शास्त्री महाराजजी, अखिल भारतीय संत समिति, धर्म समाज, महाराष्ट्र राज्य प्रमुख

दरगाह के विरोध में २५ वर्ष तक आवाज उठाई गई । निवेदन दिए; लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । सरकारी भूमि पर कब्जा करके धार्मिक युद्ध छेड़ना उचित नहीं है । महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों पर आधारित सरकार है । इसलिए जिहाद सहन नहीं किया जाएगा । सभी जगह अनाधिकृत धार्मिक स्थलों को नष्ट कर दिया जाना चाहिए । प्रशासन को जगाने के लिए वहां मंदिर बनाए जाएंगे, यह बात ध्यान में रखते हुए प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे ।

संपादकीय भूमिका 

क्या नासिक महानगरपालिका प्रशासन २५ वर्षों तक सोया हुआ था ? अपने कर्तव्यों में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें !