लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – त्रिवेणी संगम का जल स्नान करने और प्राशन के लिए अच्छा है । त्रिवेणी संगम पर प्रदूषण नियंत्रण कर्मचारी कार्य कर रहे हैं । संगम के जल के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता और विपक्षी दलों के लोग इसमें सहभागी हैं ।
समाजवादी पार्टी के नेता अकबर के किलों को जानते हैं; परंतु अक्षयवट को नहीं !
समाजवादी पार्टी के नेता अकबर के किलों को जानते हैं; लेकिन वे अक्षयवट और सरस्वती कूप का महत्व नहीं जानते । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी आलोचना कऱते हुए कहा कि यह है उनका महाकुंभ और प्रयागराज के विषय में सामान्य ज्ञान ।
सरकार केवल सेवक बनकर महाकुंभ का दायित्व निभा रही है !
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसा कि हम यहां चर्चा कर रहे हैं, करोड़ों लोग श्रद्धा के साथ महाकुंभ में स्नान कर रहे हैं । यह आयोजन किसी सरकार का नहीं, अपितु समाज का है । सरकार केवल एक सेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहा कर रही है । हम अपने दायित्व से अवगत हैं । हम उन लोगों के प्रति सहानुभूति रखते हैं जिन्होंने भगदड में अपनी जान गंवा दी ।

जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
धर्मपरिवर्तन करने से जाति नहीं बदलती ।