आलंदी (पुणे जिला) – पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका क्षेत्र से छोडे गए रसायनयुक्त, मैला युक्त अपशिष्ट जल से नदी जल प्रदूषण के कारण आलंदी की इंद्रायणी नदी का पानी सफेद झाग से भर गया है । असामाजिक तत्वों द्वारा नदी में लगातार गंदे मैला युक्त अपशिष्ट जल के निर्वहन के कारण, आलंदी में इंद्रायणी का पानी मटमैला हो रहा है और उसका रंग धुंधला हो रहा है । इंद्रायणी नदी गत २४-२५ वर्षों से प्रदूषित हो रही है । भवन निर्माण कार्य का मलबा नदी में फेंक दिया जाता है । लोनावला में विभिन्न स्थानों पर स्थित स्रोतों से लेकर तुलापुर के निकट संगम तक, अनेक लोग अपने-अपने तरीके से नदी प्रदूषण में योगदान दे रहे हैं । इसका परिणाम यह है कि इंद्रायणी पर लगातार सफेद झाग जमी है । ३० जनवरी की मध्य रात्रि से पानी में झाग की मात्रा बहुत बढ गई ।
गरुड स्तंभ से पुराना पुल तक के क्षेत्र में जल पर्णी पानी पर तैरती दिखाई देती है । आलंदी नगर परिषद का मैला युक्त अपशिष्ट जल, बिना उपचारित किए नदी में मिलाया जा रहा है ।
संपादकीय भूमिकाजब इंद्रायणी नदी प्रदूषित हो रही थी तब प्रशासन क्या कर रहा था ? नदियों को प्रदूषित करने वालों और उन्हें न रोकने वालों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए ! |

Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न