
प्रयागराज, २८ जनवरी (वार्ता) – पुरी स्थित गोवर्धन पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने उत्स्फूर्त जयघोष किया ‘हम भारत भव्य बनाएंगे, हम हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे’। महाकुंभ के दौरान गोवर्धन पीठ शिविर में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद उनके दर्शन करते समय श्रद्धालुओं ने यह जयघोष किया ।

जैसे ही जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मार्गदर्शन के बाद मंच से उतरे, भक्तों ने हाथ उठाकर हिन्दू राष्ट्र का उद्घोष किया । शंकराचार्य की गोवर्धन पीठ की ओर से कुंभ मेले में जगह-जगह ‘हम हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे, हम भारत को वैभवशाली बनाएंगे’ लिखे होर्डिंग्स लगाए गए हैं । जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की तस्वीर वाले ये होर्डिंग्स ध्यान आकर्षित कर रहे हैं ।
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।