
संभल (उत्तर प्रदेश) – यहां चल रही पुरातन संरचनाओं की खोज के समय एक प्राचीन कुआं मिला है, जिसे ‘मृत्यु का कुआं’ के नाम से जाना जाता था । इस कुएं को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब प्रशासन ने इसकी खुदाई का कार्य आरंभ कर दिया है । यह कुआं संभल के सार्थल चौकी के पास स्थित है । स्थानीय मान्यता थी कि इस कुएं में स्नान करने से मोक्ष प्राप्त होता है । यह कुआं शाही जामा मस्जिद से मात्र १५० मीटर की दूरी पर है, जहां सर्वेक्षण को लेकर विवाद हुआ था ।
संभल में २४ कोसी परिक्रमा के मार्ग पर आने वाले ६८ देवस्थान और १९ कुओं की खोज प्रशासन द्वारा की जा रही है । अब तक २२ कुएं खोजे जा चुके हैं । इन पुरातन संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा ।
वर्ष १९८५ में लिखी गई एक पुस्तक में भी इस कुएं का उल्लेख मिलता है । इस पुस्तक में संभल परिक्रमा और यहां के तीर्थक्षेत्रों के बारे में लिखा गया है । इसमें ‘विमल कूप’ (विमल कुआं) और ‘बली कूप’ (बली कुआं) जैसे स्थलों का भी उल्लेख है। इस कुएं पर अतिक्रमण का आरोप स्थानीय हिन्दू समुदाय ने लगाया है, जबकि इस भूमि पर मुस्लिम समुदाय दावा कर रहा है ।
पुरातत्व विभाग ने संभल के कुछ स्थानों का सर्वेक्षण भी किया है ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।