मुंबई उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को लगाई फटकार !
मुंबई – मुंबई शहर में हर जगह अवैध फेरीवालों की समस्या बढती जा रही है। इस समस्या को कम करने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई महानगरपालिका और राज्य सरकार को कदम उठाने का आदेश दिया था। लेकिन इसके पश्चात कार्रवाई न होने के कारण, अदालत ने पुनः राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा, “यदि कानून के माध्यम से आप फेरीवालों को हटाने में असमर्थ हैं, तो लोगों को कानून अपने हाथ में लेने दें और उन्हें जो करना है, करने दें।”
मुंबई उच्च न्यायालय भवन के सामने वाले रास्ते पर अवैध फेरीवालों को हटाने का आदेश दिया गया था। इसके बाद मुंबई महानगरपालिका ने उन्हें हटाया भी, लेकिन यह सुनिश्चित करने में कि फेरीवाले दोबारा न लौटें, मुंबई पुलिस विफल रही। इस पर खंडपीठ के न्यायमूर्ति अजय गडकरी और न्यायमूर्ति कमल खटा ने चिंता जताई। उच्च न्यायालय के सामने एक पुलिस चौकी कार्यरत है, और वहीं अवैध फेरीवालों का जमावड़ा देखा गया। इस पर भी खंडपीठ ने रोष व्यक्त किया।

श्री तुलजाभवानी (नया) बस स्थानक की विविध समस्याओं के कारण यात्रियों को असुविधा ।
Operation Tiger : उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के ९ में से ६ सांसद अलग हुए; शिवसेना में शामिल होने की संभावना !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।