चितगाव (बांग्लादेश ) – में शुक्रवार, २९ नवंबर को नमाजपठन के उपरांत धर्मांध मुसलमानों के समूह ने ३ हिन्दू मंदिरों पर आक्रमण कर उन्हें तोडा ।कुछ दिन पूर्व भी ३ मंदिरों पर आक्रमण किया गया था ।
१. यहां के हरिश्चंद्र मुनसेफ मार्ग में २९ नवंबर दोपहर लगभग २.३० को धर्मांध मुसलमानों के समूह ने शांतानेश्वरी मातृ मंदिर, शनिमंदिर तथा शांतानेश्वरी कालिबाडी मंदिर इन ३ मंदिरों को लक्ष्य किया । मंदिरों के न्यासियों ने बताया कि घोषणाबाजी करते हुए सैकडो लोगों के समूह ने मंदिर पर आक्रमण किया । इस समूह ने मंदिरों पर पत्थर एवं ईटों का मारा किया, जिस में २ मंदिरों के दरवाजों को क्षति पहुंची ।
२. शांतानेश्वरी मंदिर व्यवस्थापन समिति के स्थायी सदस्य तपन दास ने बताया कि शुक्रवार के नमाजपठन के उपरांत सैकडो लोगों के समूह ने मंदिर की दिशा में आक्रमण किया । वे हिन्दूविरोधी तथा इस्कान विरोधी घोषणाबाजी करने लगे । हमने उनका विरोध नहीं किया । जब स्थिति अनियंत्रित होने लगी, उस समय हमने सैन्य को आमंत्रित किया । वे त्वरित आए तथा उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने में सहाय्य किया । दोपहर होनेसे पूर्व ही मंदिर के सभी दरवाजे बंद किए गए थे; परंतु हिंसाचारी बिना किसी कारण के वहां पहुंचे एवं उन्होंने आक्रमण किया ।
३. यहां के पुलिस थाने के प्रमुख अब्दुल करीम ने दावा करते हुए कहा कि हिंसाचारियों ने मंदिरों को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया, परंतु मंदिरों को बहुत क्षति नहीं पहुंची ।
संपादकीय भूमिका‘बांग्लादेश में हिन्दू संरक्षित हैं’ कहनेवाला बांग्लादेश इस पर मुंह नहीं खोलेगा ! |

Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”