
मुंबई : हिंदुओं को एकजुट होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘एक हैं, तो सेफ हैं’ (एकत्रित रहोगे, तो सुरक्षित रहोगे) के नारे का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मजाक उड़ाया है। राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदानी एक साथ हैं और सुरक्षित हैं, जबकि जनता असुरक्षित है।”
१८ नवंबर को मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने एक तिजोरी मंगवाई। उस तिजोरी पर ‘एक हैं, तो सेफ हैं’ लिखा हुआ था। तिजोरी खोलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदानी की तस्वीर वाला पोस्टर दिखाया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, “मोदी और अदानी की नजर धारावी पर है। एक तरफ अदानी हैं, तो दूसरी तरफ किसान, खेतिहर मजदूर, और युवाओं के सपने लगातार तोड़े जा रहे हैं। ‘एक हैं, तो सेफ हैं’ के नारे में सुरक्षित मोदी, अदानी और अमित शाह हैं। लेकिन मेहनत धारावी की जनता कर रही है। एक व्यक्ति के लिए धारावी को खत्म किया जा रहा है।”
धारावी क्षेत्र में विकास के लिए एक प्रोजेक्ट लागू किया जा रहा है। भाजपा के महायुती सरकार के कार्यकाल में इस प्रोजेक्ट का काम अदानी को सौंपा गया था। इसके बाद से विपक्ष ने सरकार की आलोचना तीव्रता से की।
संपादकीय भूमिकाकांग्रेस को दूसरों की आलोचना और उनका विरोध करने के अलावा और कुछ आता ही क्या है? |
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
देश के महत्त्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से आक्रमण की आशंका : सरकार की ओर से अति सतर्कता की चेतावनी