
मुंबई – मंदिर प्रशासन ने कुछ समय पूर्व ही यहां के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक भक्त को भगवान गणेश के आशीर्वाद के रूप में एक तिलक लगाने का सराहनीय निर्णय लिया है। महाराष्ट्र मंदिर महासंघ की ओर से इस निर्णय पर बधाई ! इसी तरह ‘महाराष्ट्र मंदिर महासंघ’ ने अनुरोध किया है कि राज्य के अन्य मंदिरों में भी माथे पर तिलक लगाने का निर्णय संबंधित मंदिर ट्रस्टी और मंदिर प्रशासन को लेना चाहिए ।
हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाने का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। माथे पर तिलक लगाने से भक्त को उस देवता की शक्ति और जीवन शक्ति का लाभ मिलता है, और उस देवता के प्रति भक्ति बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इसलिए, यह आशा है कि अन्य सभी मंदिर श्री सिद्धिविनायक मंदिर की कार्रवाई का पालन करेंगे, ऐसा मंदिर संघ ने कहा।
Lipstick Free Campus : केरल में ‘लिपस्टिक-मुक्त विद्यालय परिसर’ अभियान का प्रारंभ
१५ दिन में एस्.टी. की आय में ४३ करोड ८३ लाख रुपए की वृद्धि ।
मोरगांव (जि. पुणे) के श्री मयुरेश्वर मंदिर में २ प्राचीन ऐतिहासिक ताम्रपट मिले ।
UP Atrocities Dalits : उत्तर प्रदेश में ४ महीनों में दलितों पर अत्याचार के प्रकरणों में मुसलमान भी अग्रणी l
मध्य प्रदेश के मौलाना को बंदी बनाया !
यदि बहुसंख्यक हिन्दू मंदिर के समीप गिरजाघर के निर्माण का विरोध किया जा रहा है तो प्रशासन को उनकी बात सुननी चाहिए ! – Madras High Court