‘कोका कोला’ का हिन्दुद्वेष !
अयोध्या – यहां स्थित ‘अमृत बॉटलर प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कोका कोला शीतल पेय बनानेवाली कंपनी के कारखाना से एक वीडियो सामाजिक माध्यमों से बडी मात्रा में प्रसारित हुआ है । इसमें दिखाई देता है कि कंपनी के हिन्दू कर्मचारियों की कलाइयों पर बांधे हुए लाल धागे बलपूर्वक काटकर तदुपरांत ही उन्हें कारखाने में प्रवेश दिया जा रहा था । एक समाचार जालस्थल पर यह वृत्त प्रकाशित हुआ है । कर्मचारी एवं स्थानीय लोगों ने क्रोध व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह कृत्य अर्थात धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन एवं धार्मिक भावनाएं आहत करने का प्रकार है ।’
आरोप लगाया जा रहा है कि सुरक्षा अधिकारियों ने कर्मचारियों को अपनी कलाइयों पर रहे लाल धागे निकालने की शर्त पर कारखाने में प्रवेश दिया । यह घटना प्रसारित होने के उपरांत सामाजिक माध्यमों पर लोगों ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उसका निषेध किया है । वर्तमान में इस घटना के संदर्भ में ‘कोका कोला’ कंपनी द्वारा अभीतक कोई भी खुलासा नहीं किया गया है ।
संपादकीय भूमिकाइससे पूर्व भी (कै.) राजीव दीक्षित ने ‘कोका कोला’ के दुष्परिणाम उजागर कर उसका वास्तविक रूप समाज के सामने रखा था; परंतु अबतक की कोई भी सरकार ने कोका कोला पर कुछ भी कार्यवाही नहीं की है । इस कारण कोका कोला इस हद तक पहुंच गया है । यह १०० करोड हिन्दुओं के लिए लज्जाजनक ! अब तो सरकार को इस विदेशी कंपनी पर देश में प्रतिबंध लगाना चाहिए । |

(कथित) ‘वर्तमान में (प्रारम्भिक स्तर) जमीनी स्तर पर युवाओं में जागृति लाना ही हमारा लक्ष्य ’
Maharashtra TET Paper Leak : मुख्य आरोपी बृजेंद्र गुप्ता बिहार से बन्दी ।
Bihar NEET Protest : बिहार के पाटलिपुत्र तथा सीवान में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया , पुलिस अधीक्षक घायल ।
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकनेवालों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कीजिए ।
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास