स्वयं की रक्षा और स्वतंत्रता, यही भारत की प्रधानता होने का भी प्रतिपादन !

नागपुर – बांग्लादेश के हिन्दुओं को कष्ट न हो, यह देखना एक देश के रूप में सरकार का जैसे दायित्व है, वैसे ही अपना भी है । सरकार अपना काम करेगी ही; लेकिन इसके लिए देश के नागरिकों का समर्थन आवश्यक है । देश में योग्य और शांति का वातावरण निर्माण करना, यह सभी का दायित्व है । इसके लिए समाज को अपने जीवन की छोटी-छोटी समस्याओं पर उपाय ढूंढना चाहिए, ऐसा मत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत ने किया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत के हाथों ध्वजारोहण किया गया । उस समय वह बोल रहे थे ।
डॉ. भागवत ने आगे कहा,
१. देश के लिए बलिदान करनेवाला समूह और उनके समर्थन में खडा समाज, इनके कारण ही देश को स्वतंत्रता मिली । स्वतंत्रता दिलवानेवाली पीढी तो चली गई; लेकिन आज की पीढी पर स्वतंत्रता की रक्षा करने का दायित्व है ।
२. देश की सीमा पर सैनिक लडते हैं । उनके परिवार की चिंता करना अपना कार्य है, यह समझकर आचरण करना प्रत्येक का कर्तव्य है ।
३. स्वतंत्रता मिले हुए देश के लिए जो मार्ग चुना गया है, उस पर चलना आवश्यक है । इसके लिए संविधान के नियमों का पालन करना आवश्यक है ।
४. पडोसी देश में बडी संख्या में हिंसा चालू है । वहां के हिन्दू बंधुओं को आज भी बिना कारण परेशानियों का सामना करना पड रहा है । इसलिए स्वसुरक्षा और स्वतंत्रता, यही भारत की प्रधानता होने के कारण यह प्रत्येक का दायित्व है ।
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
भारत हिंदू राष्ट्र ही है ! – UM Pralhad Joshi
Bangladesh Border Tension : मालदा (बंगाल) से घुसपैठियों को वापस भेजते समय सीमा पार के बांग्लादेशियों का विरोध
Bangladeshi Infiltrators Arrest : गोहाटी (असम) से १३ बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंदी बनाया गया !
Sant Kabir Nagar Murder : संत कबीरनगर (उत्तरप्रदेश) में नासिर ने तलवार से किया आनंद का गला रेतकर हत्या !