|
लक्ष्मणपुरी (उत्तरप्रदेश) – वर्ष १९४७ में जो घटनाएं हुईं, वही आज बांग्लादेश में पुनः हो रही है । बांग्लादेश के हिन्दू अपने प्राणों की रक्षा के लिए याचना कर रहे हैं; परंतु बांग्लादेश के हिन्दुओं के विषय में कोई कुछ भी नहीं बोल रहा है । भारत के सभी लोगों के मुंह सीले हुए हैं, ऐसी आलोचना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां की । हजरतगंज में विभाजन के स्मृतिदिवस के निमित्त आयोजित सभा में वे ऐसा बोल रहे थे ।
लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/CfrGpY5fNT
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 14, 2024
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेे आगे कहा कि,
भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस ही उत्तरदायी है !
भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस ही उत्तरदायी है । अब हम देश का पुनः विभाजन नहीं होने देंगे । कांग्रेस को केवल अपने वोटबैंक की चिंता है । जाति के नाम पर तोडने का प्रयास किया जा रहा है ।
पाकिस्तान का भारत में विलय होगा अथवा वह नष्ट हो जाएगा !
पाकिस्तान की स्थिति ऐसी है कि एक तो उसका भारत में विलय होगा अथवा वह इतिहास से स्थायीरूप से मिट जाएगा । महर्षि अरविंद ने वर्ष १९४७ में ही ऐसा प्रतिपादित किया था कि आध्यात्मिक जगत में पाकिस्तान का कोई अस्तित्व नहीं है । ऐसे लोगों को नष्ट करना पडता है । हमें ऐसे लोगों के अस्त की ओर संदेह की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए । यदि ऐसा हुआ, तो हमें उस पर विश्वास करना चाहिए । उसके लिए हम प्रयास करेंगे ।
ध्वस्त तीर्थस्थलों में सुधार करने पडेंगे !
विदेशी आक्रांताओं ने भारत में प्रवेश कर भारत के तीर्थस्थलों को ध्वस्त किया है, उन पवित्र तीर्थस्थलों में सुधार करना पडेगा तथा ऐसी सभी चूकें तथा विभाजन की त्रासदी पर विजय प्राप्त करनी पडेगी । इन त्रुटियों को दूर कर हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ की दृष्टि से काम करना पडेगा ।
राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया गया भारत का विभाजन !
इस कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘राजनीतिक स्वार्थ के कारण १४ अगस्त १९४७ को संपूर्ण विश्व को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की व्यापक भावना सिखानेवाली हमारी भारतमाता का विभाजन किया गया । इस अमानुषिक निर्णय के कारण केवल देश का ही विभाजन नहीं हुआ; अपितु अनेक निर्दाेष नागरिकों को अपने प्राण गंवाने पडे । अनेक लोगों को विस्थापित होना पडा, साथ ही पीडा झेलनी पडी । विभाजन के समय मारे गए सभी निर्दाेष नागरिकों को १४ अगस्त के इस ‘विभाजन के स्मृतिदिवस’ के उपलक्ष्य में विनम्र आदरांजलि !’’ (१५.८.२०२४)
विश्व को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के आत्मीय भाव से परिचित कराने वाली हमारी भारत माँ को आज ही के दिन, वर्ष 1947 में निहित राजनीतिक स्वार्थ के लिए विभाजन की त्रासदी की ओर ढकेला गया था।
यह मात्र देश का विभाजन नहीं, बल्कि मानवता का विभाजन था, इस अमानवीय निर्णय से असंख्य निर्दोष नागरिकों… pic.twitter.com/ZYhqrLjuKD
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 14, 2024

(और इनकी सुनिए…) ‘गत वर्ष हुआ संघर्ष प्रधानमंत्री मोदी एवं पाक के सैन्यदल प्रमुख आसिम मुनीर के मध्य मिलीभगत थी !’ – Imran Khan Sister’s Claim
पाक सेना पर ‘जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल)’ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान की कडी आलोचना । – Maulana Fazlur Rehman
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध !
कर्नाटक में विद्यालयों के निकट पिज्जा-बर्गर के विक्रय पर शीघ्र ही प्रतिबंध !
मैं मुसलमान हूं; पर देश में शरीयत लागू नहीं करूंगा ! – Burkina Faso President Ibrahim
US Indians Deportation : अमेरिका १८ सहस्र भारतीय नागरिकों को देश से निष्कासित करेगा !