हरियाणा की भाजप सरकार का राज्य के विद्यालयों को निर्देश!

चंडीगढ़ – हरियाणा सरकार ने १५ अगस्त से राज्य के स्कूलों में ‘गुड मॉर्निंग’ कहकर अभिवादन करने की अंग्रेजी प्रथा को बंद करने का निर्देश दिया है। इसके स्थान पर छात्रों को एक-दूसरे या शिक्षकों का अभिवादन करते समय ‘जय हिंद’ कहना चाहिए, ऐसा इस सरकारी पत्रक में कहा गया है। यह निर्णय छात्रों में देशभक्ति एवं गौरव की भावना जगाने के उद्देश्य से लिया गया है। पत्रक में कहा गया है कि इससे छात्रों में देश की राष्ट्रीय एकता एवं देश के समृद्ध इतिहास पर गर्व की भावना उत्पन्न होगी।
१. इन आदेशों के पत्र सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, संभागीय शिक्षा अधिकारियों, स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को भेज दिए गए हैं; किंतु ये आदेश स्कूलों पर थोपे नहीं गए है ।
२. एक सरकारी पत्रक में कहा गया है कि ऐसा माना जाता है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अभिवादन के रूप में ‘जय हिंद’ कहना आरंभ किया था। यही नियम स्वतंत्रता के पश्चात भारतीय सेना ने भी अपनाया।
३. ‘जय हिंद’ शब्द क्षेत्रीय, भाषाई एवं सांस्कृतिक सीमाओं को धुंधला करता हैं और विभिन्न पृष्ठभूमि के छात्रों के बीच एकता को बढ़ावा देता है! पत्रक में यह भी कहा गया है कि इससे छात्रों में अनुशासन के साथ-साथ एकता की भावना पैदा होगी।
संपादकीय भूमिकाऐसा निर्णय अन्य राज्यों को भी लेना चाहिए! |
इसके आगे छत्तीसगढ के मुसलमानों को गैरमुसलमानों के साथ विवाह करने के लिए वक्फ बोर्ड से अनुमति लेना आवश्यक
Electric Bus : वर्ष २०३५ तक महाराष्ट्र की सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी ! – प्रताप सरनाईक, परिवहन मंत्री
Badrinath Temple Donation Theft : मंदिर समिति के अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल निलंबित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता ने कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को दिया कानूनी नोटिस ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान चोरी की ७० घटनाएं सीसीटीवी में कैद !
Muzaffarpur Love Jihad : बिहार – मोहम्मद अरमान ने स्वयं के सैनिक होने का झूठ बोलकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया ।