Praveen Kumar Attacked : पंजाब में राष्ट्रीय भगवा सेना के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार पर प्राणघातक प्रहार !

राष्ट्रीय भगवा सेना के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार

चंडीगढ़ – शिव सेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर 5 जुलाई को पंजाब के लुधियाना में प्राणघातक प्रहार हुआ था। ये प्रकरण शांत नहीं हुआ, की पंजाब में एक अन्य हिन्दू नेता पर आक्रमण हुआ है। पंजाब के अमृतसर में 10 जुलाई की रात को दोपहिया वाहन पर आए 4 अज्ञात युवकों ने राष्ट्रीय भगवा सेना के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार पर गोलीबारी की। आक्रमणकारियों ने प्रवीण कुमार पर गोलियां बरसाकर उन्हें जान से मारने का प्रयास की। आक्रमणकारियों ने 3 गोलियां चलाईं, जिनमें से एक प्रवीण कुमार के कंधे में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई है। प्रवीण कुमार को तुरंत गुरु नानक देव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार हो रहा है।

1. प्रवीण कुमार ई-रिक्शा शोरूम के अधिष्ठाता हैं। आक्रमणकारी उनके शोरूम में घुस गए। 2 युवक शोरूम में घुस गए, जबकि अन्य 2 युवक बाहर खड़े रहे। अंदर आए युवकों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। युवकों ने बंदूकें निकालकर प्रवीण कुमार पर गोली चला दी।

2. गोलियां चलाने के बाद आरोपी तुरंत घटनास्थल से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही मजीठा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस इस प्रकरण में आगे की जांच कर रही है।

3. पंजाब के लुधियाना में ‘शिवसेना पंजाब’ के नेता संदीप थापर गोरा पर प्राणघातक हमला हुआ था। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये है। कहा जा रहा है कि उनके निरंतर खालिस्तान विरोधी रूप के कारण उन पर आक्रमण किया गया।

संपादकीय भूमिका 

  • पंजाब में हिन्दू नेताओं पर आक्रमण की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। क्या इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाएगी ?
  • हिन्दूओं को इस्लामी कट्टरपंथियों तथा ईसाई-पोषित नक्सलियों का भय था, किंतु पंजाब में खालिस्तानी सिख भी हिन्दूओं की जड़ों पर खड़े हो गए है,ये ध्यान मे ले।