
रामनाथी (गोवा) - वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के सुविख्यात श्री. गणेश्वर शास्त्री द्रविडजी ने ६ जून २०२४ को रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट दी । ‘सनातन प्रभात’ नियतकालिकों के समूह संपादक श्री. योगेश जलतारे ने उन्हें आश्रम में चलनेवाले राष्ट्र और हिन्दू धर्म संबंधी कार्य तथा आध्यात्मिक शोधकार्य संबंधी जानकारी दी । इस समय उन्होंने आश्रम का कार्य जिज्ञासापूर्वक समझ लिया और कार्य के लिए आशीर्वाद दिए । इस समय उपस्थित हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने श्री. गणेश्वर शास्त्री द्रविडजी को पुष्पहार पहनाकर तथा शॉल, श्रीफल, भेंटवस्तु और सनातन के ग्रंथ उपहार में देकर उनका सम्मान किया । इसी के साथ श्री. गणेश्वर शास्त्री द्रविडजी के साथ आए पुरोहित सर्वश्री गौरव घैसास, सारंग घैसास, प्रथम जोशी और अमोल पाध्ये का भी सम्मान श्री. रमेश शिंदे ने किया ।
अयोध्या के श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा का निकाला था मुहूर्त !
श्री. गणेश्वर शास्त्री द्रविडजी ने अयोध्या में २२ जनवरी २०२४ को संपन्न श्रीराम मंदिर मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा समारोह का संचलन किया था । साथ ही श्रीराम की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा का मुहूर्त भी उन्होंने निकाला था ।

मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया