अयोध्या में एक हिन्दू व्यक्ति का मस्जिद के लिए २१,००० रुपए का दान सबसे पहले

अयोध्या – यहां श्री राम जन्मभूमि दावे के निर्णय में सर्वोच्च न्यायालय ने मुसलमान पक्ष को मस्जिद बनवाने के लिए ५ एकड भूमि देने का आदेश दिया था । उसके अनुसार दी गई भूमि पर मस्जिद बनवाने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्राध्यापक रोहित श्रीवास्तव ने २१,००० रुपए का दान किया है ।

कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की १४ संपत्तियों पर सीबीआई का छापा

केंद्रीय अन्वेषण ब्युरो ने १४ अक्तूबर को कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और उनके भाई सांसद डीके सुरेश के कर्नाटक के ९, मुंबई के १ और देहली के ४ ठिकानों पर १४ अक्टूबर को छापे मारे ।

पंजाब से दो खालिस्तानी आतंकी बंदी, हथियार नियंत्रण में

पंजाब पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर से खालिस्तान जिंदाबाद दल के आतंकवादी माखन सिंह गिल उपाख्य (उर्फ) अमली और दविंदर सिंह उपाख्य हैप्पी को बंदी बनाया है ।

तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव पर राजद के पूर्व नेता शक्ति मलिक की हत्या का आरोप प्रविष्ट

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व नेता शक्ति मलिक की हत्या के संदर्भ में पुलिस ने बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव, तथा तेजप्रताप यादव और अनिल कुमार साधु के साथ अन्य छः लोगों के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किया है ।

हाथरस प्रकरण पर उत्तर प्रदेश में जातीय दंगें भडकाने का षड्यंत्र – अन्वेषण तंत्रों द्वारा सरकार को ब्यौरा प्रस्तुत

देश के अन्वेषण विभागों द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि राज्य के हाथरस में १९ वर्षीय युवती के साथ कथितरूप से बलात्कार और मारपीट के उपरांत चिकित्सा के समय उसकी मृत्यु होने के प्रकरण को लेकर राज्य में जातीय दंगें भडकाने का षड्यंत्र रचा गया था ।

पुलवामा में आतंकवादियों के आक्रमण में २ सैनिक हुतात्मा तथा ५ लोग घायल

पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) – यहां स्थित पम्पोर के कांधीजल पुल पर आतंकवादियों द्वारा केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल की टुकडी पर किए गए आक्रमण में २ सैनिक हुतात्मा तथा ५ लोग घायल हो गए हैं ।

भारतीय वायु सेना चीन और पाक दोनों के साथ एक ही समय मोर्चे पर युद्ध लडने के लिए तैयार है ! – वायु सेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया

भारतीय वायु सेना चीन और पाक दोनों के साथ एक ही समय मोर्चे पर लडने के लिए तैयार है, ऐसा विश्वास वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया ने व्यक्त किया है ।

भाजपा के पदाधिकारी मनीष शुक्ला की पुलिस थाने के सामने ही गोलियां मारकर हत्या

कोलकाता – बंगाल स्थित २४ परगना जनपद के टीटागढ पुलिस थाने के सामने ही भाजपा के जिला समिति के सदस्य और भूतपूर्व पार्षद मनीष शुक्ला की अज्ञातों ने गोली मारकर हत्या कर दी है ।

दमोह (मध्यप्रदेश) में अवयस्क लडकी पर बलात्कार कर उसका चित्रीकरण कर वीडियो प्रसारित

दमोह (मध्यप्रदेश) : यहां शहर से ७० कि.मी. दूरी पर स्थित गांव में २ लोगों ने कैमरे के सामने ही एक अवयस्क लडकी पर उसके घर में ही बलात्कार कर उसका वीडियो प्रसारित किया है । पुलिस ने वीडियो बनानेवाले १५ वर्ष के लडके को गिरफ्तार किया है ।

हाथरस प्रसंग का अन्वेषण करेगी सीबीआई !-उत्तरप्रदेश सरकार की घोषणा

हाथरस (उत्तरप्रदेश)-यहां की पीडित लडकी का कथित बलात्कार तत्पश्चात हुई उसकी मौत के प्रसंग का अन्वेषण उत्तरप्रदेश सरकार ने सीबीआई को सौंपा ।