Dhule Police : धुले में गुंडों द्वारा पुलिसकर्मियों की लात-घूंसों से पिटाई , ३ आरोपी बंदी बनाए गए ।

धुले – ग्रामीण अस्पताल में सरकारी ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर कुछ गुंडों ने लात-घूंसों से आक्रमण कर दिया । यह घटना साक्री तहसील के जैताने गांव में हुई । मारपीट तथा धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । पुलिस पर आक्रमण करने वाले चार लोगों के विरुद्ध निजामपुर पुलिस थाने में अभियोग प्रविष्ट किया गया है । इनमें से ३ आरोपियों को बंदी बना लिया गया है, जबकि १ आरोपी भाग हुआ है ।

ग्रामीण अस्पताल में आधी रात को कुछ लोग आपस में झगडा कर रहे थे । इसकी सूचना मिलने पर पुलिस उस स्थान पर पहुंची एवं उन्हें झगडा न करने के लिए कहा ।

इस समय संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस से ही बहस आरम्भ कर दी । उन्होंने पुलिसकर्मियों को “हम तुम्हारा स्थानांतरण करवा देंगे” जैसी धमकी दी तथा उन पर आक्रमण कर दिया ।

संपादकीय भूमिका

"जो पुलिसकर्मी स्वयं अपनी रक्षा नहीं कर सकते, वे गुंडों से जनता की रक्षा कैसे करेंगे ?"