बंगाल में कट्टर विचारधारा फैलाकर मुसलमान युवकों को जिहाद के लिए तैयार करने का षड्यंत्र

पिछले माह राज्य के मुर्शिदाबाद से अल कायदा के ७ आरंकवादियों को पकडा गया था । इसके उपरांत राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने (एनआईए ने) ही राज्य में अधिकतम जांच की है । इसके अनुसार बंगाल के सीमावर्ती जिलों में मुसलमान युवकों को जिहादी विचार धारा की ओर खींचने का प्रयत्न सामने आया है ।

केरल में बाल पोर्नोग्राफी फैलाने के आरोप में साम्यवादी संगठन के नेता के साथ ४१ बंदी

केरल राज्य में चाइल्ड पोर्नोग्राफी (बालकों के अश्लील चलचित्र एवं छायाचित्र) प्रसारित करने की घटनाओं में वृद्धि हुई है पुलिस ने अब तक ४१ लोगों को बंदी बनाया है, जिनमें ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया´ के नेता ईसा रियाज भी हैं ।

कोई भी व्यक्ति अथवा समूह सार्वजनिक स्थान को रोककर नहीं रख सकता ! – सर्वाेच्च न्यायालय ने लगाई फटकार

कोई भी व्यक्ति अथवा समूह सार्वजनिक स्थान को रोककर नहीं रख सकता । कोई सार्वजनिक स्थान अनिश्चित समय के लिए नियंत्रण में नहीं लिया जा सकता । विरोध प्रदर्शन अथवा आंदोलन करने का अधिकार एक अलग बात है

सोने की जंजीर चुरानेवाला ‘संगणक अभियंता’ चोर गिरफ्तार

सोने की जंजीर चुरानेवाले जयकुमार नामक चोर को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है और विशेष बात यह कि वह संगणक अभियंता है ।

जातीय दंगे करवाने के लिए पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया को मॉरिशस से ५० करोड रुपए मिले ! – प्रवर्तन निदेशालय का दावा

राज्य के हाथरस में युवती पर हुए कथित बलात्कार और मारपीट में हुई उसकी मृत्यु के प्रकरण में राज्य में दंगे फैलाने के लिए मॉरिशस से पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया को (पी.एफ.आई.को) ५० करोड रुपए मिले थे, ऐसी जानकारी प्रवर्तन निदेशालय के (‘ईडी’के) प्राथमिक ब्यौरे से सामने आ रही है ।

बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के प्रकरण में २ धर्मांध गिरफ्तार

राज्य के २४ परगना के टीटागढ पुलिस थाने के सामने स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या करने के प्रकरण में पुलिस ने मोहम्मद खुर्रम और गुलाब शेख को गिरफ्तार किया है ।

अलवर (राजस्थान) में सामूहिक बलात्कार के प्रकरण में ४ दोषियों को आजीवन कारावास का दंड

अलवर (राजस्थान) – यहां के थानागाजी क्षेत्र में २६ अप्रैल २०१९ को एक विवाहिता के साथ उसके पति के सामने किए गए सामूहिक बलात्कार के प्रकरण में न्यायालय ने ४ लोगों को आजीवन कारावास, तो एक अवयस्क लडके को ५ वर्ष का दंड सुनाया है ।

सीतामढी (बिहार) में पुलिस द्वारा पूजा रोककर देवताओं की मूर्तियों को पानी में फेंकने का ग्रामवासियों का आरोप

सीतामढी (बिहार) – यहां के मेघपुर गांव के ग्रामवासियों ने यह आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ हुए विवाद के उपरांत यहां के मंदिर की श्री दुर्गादेवी की मूर्ति पानी में फेंक दी, साथ ही दान में मिले ५५ सहस्र रुपए और १ लाख रुपए के आभूषण भी पुलिस लेकर गई; परंतु पुलिस ने यह आरोप अस्वीकार किया है ।

हाथरस प्रकरण मे प्रतिदिन नई बाते फैलाई जा रही हैं, यह रुकना चाहिए ! सर्वोच्च न्यायालय

हाथरस प्रकरण में प्रतिदिन नई बातें पैâलाई जा रही हैं, यह रुकना चाहिए, सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तरप्रदेश सरकार को ऐसा कहा है ‘ऐसी भयंकर घटना होने पर हमें न्यायालय में बार-बार वही बहस नहीं चाहिए’, अधिवक्ताओं को डांटते हुए न्यायालय ने यह कहा ।