दिल्ली में प्रतिबंध होने पर भी बडी मात्रा में पटाखे जलाने से प्रचंड प्रदूषण !

ऐसे समय पुलिस क्या कर रही थी , अंधी और बहरी हो गयी थी क्या ? यदि पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी जलाए गए होंगे, तो इसे प्रतिबंध का दिखावा ही कहना पडेगा !

केरल में हिन्दू युवक द्वारा ईसाई युवती से विवाह करने पर उसके भाई ने हिन्दू युवक को मारा

यदि ईसाई युवक ने हिन्दू युवती से विवाह किया होता और उसके भाई ने मारा होता, तो यह ‘राष्ट्रीय वृत्त’ बनता और एकजात सभी निधर्मीवादी और राजनीतिक पार्टियों ने हिन्दुओं को तालिबानी कहा होता !

व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बायडेन ने दिवाली मनाई !

बायडेन ने सोशल मीडिया पर दिवाली मनाए जाने के छायाचित्र प्रसारित कर लिखा ‘‘दिवाली हमें अंधकार से समझदारी और सत्य की ओर, विभाजन से एकता की ओर और निराशा से आशा की ओर जाने की याद करके देती है ।

महोबा (उत्तर प्रदेश) में मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाकर दरगाह बनाने का प्रयास !

उत्तर प्रदेश में भले ही बीजेपी की सरकार है, किन्तु उपद्रवियों को इतना साहस कैसे हुआ ?

कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए, ‘मोलानुपिरवीर’ नाम की नई गोली का निर्माण !

कोरोना वैक्सीन के उपरांत, कोरोना विषाणु संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए अब एंटीवायरल (विषाणु विरोधी) गोलियां उपलब्ध  हैं ।

बंट्वाल (कर्नाटक) के एक मंदिर में चप्पल पहन कर प्रवेश करने के आरोप में चार धर्मांध बंदी !

मूर्ति पूजा का विरोध करने वाले लोग, हिन्दू मंदिरों में धर्मनिरपेक्षता के कारण नहीं आते ; अपितु, हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने आते हैं ! ऐसी घटनाओं पर निधर्मतावादी व आधुनिकतावादी चुप क्यों हैं ?

विगत एक सप्ताह में, ५३ देशों में कोरोना की नई लहर का संकट ! – विश्व स्वास्थ्य संगठन

संसार के ५३ देशों में कोरोना की नई लहर का संकट निर्माण हुआ है, तथा इन देशों में कोरोना के रोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है । इस संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है ।

केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अनावरण !

यहां के आदि शंकराचार्य की समाधि स्थल के पास, उनकी मूर्ति का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा अनावरण किया गया । शंकराचार्य की यह मूर्ति १२ फीट ऊंची है, तथा इसका वजन ३५ टन है ।