‘शौर्य प्रशिक्षण शिविर’ में ३२५ से अधिक युवक-युवतियों ने लिया सहभाग !

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – युवकों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से सक्षम बनाने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति ने ‘हर घर योद्धा’ अभियान आरंभ किया है । इस अभियान के अंतर्गत वाराणसी का शिविर आशापुर के श्री. कमलाकर चौबे आदर्श सेवा अंतर महाविद्यालय एवं बारागांव के शिवपुरी वाटिका सभागृह, इन दो स्थानों पर तथा सैदपुर के २ स्थानों पर संपन्न हुआ । इस शिविर में ३२५ से अधिक युवक-युवतियों ने सहभाग लिया । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने भी उपस्थित शिविरार्थियों का मार्गदर्शन किया । इन शिविरार्थियों के लिए कुल ६ साप्ताहिक स्वरक्षा प्रशिक्षण वर्ग आरंभ किए जानेवाले हैं । इन वर्गाें के लिए कुल ३७ युवक-युवतियों ने प्रशिक्षक के रूप में दायित्व संभालने की तैयारी दर्शाई है । इस समय अनेक शिविरार्थियों ने बताया, ‘इस ७ दिवसीय वर्ग में सहभागी होने के उपरांत हमारे मन का भय दूर हुआ ।’
शिविरार्थियों के अभिमत
१. कु. दिव्यांशी मिश्रा : प्रत्येक युवती को इस प्रशिक्षण की आवश्यकता है । हमें इसकी जानकारी मिली, यह हमारा सौभाग्य है; परंतु समाज में ऐसी अनेक युवतियां हैं, जो इससे अनभिज्ञ हैं । इसलिए हम उन्हें प्रशिक्षित करने का कार्य करेंगे ।
२. कु. आर्या मोडनवाल : जिस प्रकार पत्थर को हथौडी से ठोककर मूर्ति बनाई जाती है, उसी प्रकार हमें भी तैयार किया जा रहा है, जिससे वे अपने साथ-साथ राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा कर सकें ।
क्षणिकाएं
१. प्रख्यात उद्योगपति श्री. विशाल बरनवाल ने कहा, ‘‘इस शिविर के माध्यम से मुझे जो प्रेम मिला, उसका अनुभव उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया था ।’’
२. वाराणसी एवं सैदपुर के अनेक धर्मप्रेमियों ने इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहभाग लिया ।
३. कुछ अभिभावक इस प्रशिक्षण शिविर में उनके बच्चों को छोडने के लिए आए थे; परंतु प्रशिक्षण वर्ग देखकर वे भी प्रेरित हुए तथा उन्होंने इस ७ दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रवेश लिया ।
४. बडा गांव के प्रमुख श्री. रवींद्र पटेल ने सातों दिन शिविर में भाग लिया ।
५. बडा गांव के श्री. सीताराम अग्रहरी ने इस शिविर के लिए तथा आगे आयोजित किए जानेवाले साप्ताहिक प्रशिक्षण वर्गाें के लिए उनकी भूमि उपलब्ध कराई ।
६. सैदपुर के धर्मप्रेमियों ने नए लोगों को आमंत्रित करने हेतु सभाओं का आयोजन किया, साथ ही अनेक स्थानों पर होर्डिंग भी लगाए ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?
केरल में दीपप्रज्वलन का विवाद : राष्ट्रीय व्यक्तित्व की आत्मा संस्कृति है या धर्म ?
हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श जीवन-पद्धति का महत्त्व !