|

नई देहली – चीन पूरे विश्व में सिखों के विरूद्ध कुपप्रचार कर रहा है, ऐसी बात सामने आई है । सामाजिक माध्यमों से चीन सिखों को कलंकित करने के लिए और उन्हें भडकाने के लिए अनेक अभियान चला रहा है एवं कुपप्रचार कर रहा है । फेसबुक और इंस्टाग्राम माध्यम के मूल प्रतिष्ठान ‘मेटा’ ने जानकारी दी है कि इस प्रचार में चीन ने भारत, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के सिख समुदाय के लोगों पर ध्यान केंद्रित किया है, ।
China peddles Pro-Khalistani Propaganda through Social Media against Sikhs worldwide!
Report by ‘Meta’!
👉 Attempt to criticize India, making propaganda through Hindi and English accounts !
👉 Joint conspiracy of #China and #Pakistan!
China is smart in tactics! India too… pic.twitter.com/ZMZqbYVdTt
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 1, 2024
हिन्दी और अंग्रेजी खातों द्वारा कर रहा है कुपप्रचार !

चीन फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स इन माध्यमों पर हिन्दी और अंग्रेजी इन दोनों भाषाओं में द्वेषयुक्त खाते चला रहा है । इनके द्वारा वह सिखों को भडकाने तथा उन्हें कलंकित करने का प्रयास कर रहा है । इसमें पंजाब सहित पूरे विश्व का सिख समुदाय, खलिस्तान का आंदोलन, कनाडा में हुई खलिस्तानी हरदीपसिंह निज्जर की हत्या और भारत सरकार की निंदा आदि से संबंधित पोस्ट समाविष्ट हैं ।
फेसबुक ने बंद कर दिए खाते !
फेसबुक ने इन चिनी खातों पर नियंत्रण रखना आरंभ किया है । फेसबुक द्वारा चीन से चलनेवाले ऐसे ३७ खाते और १३ पेजेस निकाल दिए गए हैं ।
चीन और पाकिस्तान का संयुक्त षड्यंत्र !

अब तक सामाजिक माध्यमों के पाकिस्तानी खातों द्वारा इस प्रकार सिखों को लक्ष्य कर भारत के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा था । अब चीन की ओर से यह बात पहली बार ही सामने आई है । चीन और पाकिस्तान का यह संयुक्त षड्यंत्र हो सकता है, ऐसी संभावना भारतीय सुरक्षा तंत्रों ने जताई है ।
संपादकीय भूमिकादांवपेच में चतुर चीन ! भारत को भी अब ‘जैसे को तैसा’ नीति से प्रत्युत्तर देना आवश्यक ! |
France Knife Attack : फ्रांस – मुसलमान व्यक्ति द्वारा गर्भवती महिला सहित तीन पर चाकू से आक्रमण !
बदलापुर में बेकरी के केक में चूहे का मल मिला ।
अन्न एवं औषधि प्रशासन विभाग (FDA) में प्रश्नपत्र प्रकटन (लीक) का आरोप असत्य ! – महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC)
पश्चिम रेलवे में ५ वर्षों में टिकट दलाली के २ सहस्र ८८५ प्रकरण : बंदी बनाए गए लोगों की जानकारी ही उपलब्ध नहीं !
दिल्ली आंदोलन को लेकर संसद की कार्यवाही स्थगित
Japan Earthquake : जापान में ७.१ रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप : सुनामी की चेतावनी