बदलापुर में बेकरी के केक में चूहे का मल मिला ।

महिला पार्षद की आक्रामकता के उपरांत कर्मचारियों ने चूक स्वीकार की ।

पार्षद हर्षाली गायकवाड

बदलापुर – यहां की ‘अय्यंगार फ्रेश केक’ नाम की बेकरी में रखे गए केक में चूहे का मल मिला है । महिला पार्षद हर्षाली गायकवाड के संदर्भ में यह घटना हुई । वे इसका स्पष्टीकरण पूछने जब बेकरी में गईं, तब वहां रखी खारी पर चूहे घूम रहे थे तथा केक बनाए जाने के लिए उपयोग किए जानेवाले बरतन शौचालय के बरतन पर (कमोड पर) रखा हुआ उन्हें दिखाई दिया । उस पर वहां के कर्मचारियों ने उसे चूहे का मल नहीं, अपितु ‘चोकोचिप’ होने की बात कही; परंतु गायकवाड ने जब इस केक को पडताल के लिए भेजने की चेतावनी दी, तो कर्मचारियों ने अपनी चूक स्वीकार की । अब पार्षद गायकवाड ने अन्न एवं औषधि प्रशासन से इस बेकरी की शिकायत करने का निर्णय लिया है । अब ‘नागरिकों के जान से खिलवाड करनेवाली यह बेकरी बंद की जाए’, यह मांग की जा रही है ।

संपादकीय भूमिका

नागरिकों की जान से खिलवाड करनेवालों को आजीवन कारावास में बंद कर देना चाहिए।