‘मेटा’ की ओर से क्षमायाचना

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक खाते पर उपस्थित एक महत्वपूर्ण चलचित्र संदेश २८ जुलाई को प्रात: हटाए जाने के प्रकरण में फेसबुक संचालित करने वाली संस्था ‘मेटा’ ने क्षमायाचना की है । इस चलचित्र संदेश को त्रुटि से हटाए जाने के उपरांत ‘मेटा’ ने उसे पुनः प्रकाशित कर दिया ।
२३ जुलाई को प्रकाशित इस लघु चलचित्र संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थी आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में जनता को संबोधित करते हुए प्रश्न पत्रिका अवैधरूप से सार्वजनिक होने के प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध कडी कार्रवाई करने की घोषणा की थी । यह चलचित्र संदेश लाखों लोगों ने देखा था । इसके उपरांत मेटा ने २८ जुलाई को अचानक यह चलचित्र संदेश हटा दिया । प्रारंभ में स्क्रीन पर “कानूनी अनुरोध के कारण चलचित्र संदेश अवरुद्ध किया गया” जैसा संदेश दिखाई देने से विवाद उत्पन्न हुआ; परंतु ‘मेटा’ ने स्पष्ट किया कि कोई कानूनी अनुरोध नहीं था, यह अस्थायी तकनीकी गडबडी का परिणाम था । इस की भा.ज.पा. ने आलोचना की है ।
दिल्ली आंदोलन को लेकर संसद की कार्यवाही स्थगित
Japan Earthquake : जापान में ७.१ रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप : सुनामी की चेतावनी
Dehli CJP Protest : दिल्ली आंदोलन में ९८९ अपराधियों का समावेश ! – दिल्ली पुलिस
CJP Party : कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा पांच सितारा होटल में नाच-गाने के साथ दावत !
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court