
मुंबई, २८ जुलाई (वार्ता) – अन्न एवं औषधि प्रशासन विभाग में ‘औषधि निरीक्षक (वर्ग ब )’ भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र प्रकट हो गया था, ऐसी शिकायत प्रशासन को प्राप्त हुई थी । महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव महेंद्र हरपालकर जी ने बताया कि शिकायत में कोई तथ्य नहीं है तथा वह असत्य है ।
१. मार्च २०२६ में १५४ पदों के लिए ६ विभागों में यह परीक्षा संपन्न हुई थी । इस परीक्षा का प्रश्नपत्र प्रकट हुआ था तथा उससे एक व्यक्ति को लाभ हुआ, ऐसी शिकायत गौरव पाटिल नामक व्यक्ति द्वारा २१ जुलाई के दिन ई-मेल के माध्यम से की गई थी । अन्न एवं औषधि विभाग की ओर से उस विषय में प्रमाण मांगे गए थे ।
२. २७ जुलाई के दिन गौरव पाटिल तथा जिस पर प्रश्नपत्र प्रकटन का लाभ प्राप्त करने का आरोप लगाया गया था, उन दोनों को आयोग के कार्यालय में जांच हेतु बुलाया गया था । दोनों उपस्थित नहीं हुए; किन्तु गौरव पाटिल ने अपने मित्र ऋषिकेश हंगरडे द्वारा भ्रम फैलाने हेतु असत्य ई-मेल करने की बात कही ।
३. इस शिकायत को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने गंभीरता से लिया है । इस प्रकरण में पुलिस थाने में शिकायत प्रविष्ट कराई जाएगी, ऐसा महेंद्र हरपालकर जी ने बताया ।
बदलापुर में बेकरी के केक में चूहे का मल मिला ।
पश्चिम रेलवे में ५ वर्षों में टिकट दलाली के २ सहस्र ८८५ प्रकरण : बंदी बनाए गए लोगों की जानकारी ही उपलब्ध नहीं !
Japan Earthquake : जापान में ७.१ रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप : सुनामी की चेतावनी
Dehli CJP Protest : दिल्ली आंदोलन में ९८९ अपराधियों का समावेश ! – दिल्ली पुलिस
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court