
मुंबई – पश्चिम रेलवे के सुरक्षा विभाग ने वर्ष २०२१ से २०२६ की अवधि में रेलवे टिकटों की अवैध दलाली के संदर्भ में कुल २ सहस्र ८८५ प्रकरण पंजीकृत किए; किन्तु इन प्रकरणों में बंदी बनाए गए लोगों की जानकारी उपलब्ध न होने का चिंताजनक तथ्य सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत मांगी गई जानकारी के माध्यम से उजागर हुआ ।
अनिल गलगली ने कहा, ‘‘टिकट दलाली के विरुद्ध सहस्रों प्रकरण पंजीकृत किए जाते हैं, इससे यह समस्या कितनी गंभीर है ?, यह स्पष्ट होता है । यदि पश्चिम रेलवे के मंडलीय मुख्यालय स्तर पर बंदी बनाए गए लोगों का अभिलेख ही नहीं रखा जा रहा है, तो पर्यवेक्षण एवं उत्तरदायित्व पर प्रभाव पड़ता है । अतएव ऐसे सभी प्रकरणों की संकलित जानकारी नियमित रूप से सार्वजनिक की जानी चाहिए, जिससे टिकट दलाली पर अधिक प्रभावकारी रूप से नियंत्रण प्राप्त किया जा सके ।’’
France Knife Attack : फ्रांस – मुसलमान व्यक्ति द्वारा गर्भवती महिला सहित तीन पर चाकू से आक्रमण !
बदलापुर में बेकरी के केक में चूहे का मल मिला ।
अन्न एवं औषधि प्रशासन विभाग (FDA) में प्रश्नपत्र प्रकटन (लीक) का आरोप असत्य ! – महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC)
Japan Earthquake : जापान में ७.१ रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप : सुनामी की चेतावनी
Dehli CJP Protest : दिल्ली आंदोलन में ९८९ अपराधियों का समावेश ! – दिल्ली पुलिस
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।