Japan Earthquake : जापान में ७.१ रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप : सुनामी की चेतावनी

टोकियो (जापान) – जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में २८ जुलाई को ७.१ रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप आया । इस भूकंप के पश्चात जापान मौसम विज्ञान विभाग ने सुनामी की चेतावनी शुरू की है । भूकंप का केंद्र कुमामोटो के तट से लगभग १० किलोमीटर की गहराई में स्थित था । फिलहाल अधिक प्रमाण पर किसी जनहानि या धनहानि की सूचना नहीं है । स्थानीय प्रशासन स्थिति पर निरंतर निगरानी रखे हुए है तथा नागरिकों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है ।