‘हमारे बारह’, इस चलचित्र के विरोध में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक जितेंद्र आव्हाड द्वारा घोषणा !
मुंबई (महाराष्ट्र) – जो व्यक्ति मुझे किसी मुसलमान के घर में उसके १० बच्चे दिखाएगा, उस व्यक्ति को मैं ११ लाख रुपयों का पुरस्कार दूंगा । पहले तो ऐसा कहीं भी नहीं है । क्या लोगों में गलत धारणा निर्माण की जा रही है ? हिन्दू, मुसलमान, सिख अथवा बौद्ध धर्मों के धार्मिक ग्रंथों में ऐसा कहीं भी लिखा नहीं है, ऐसा वक्तव्य राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने दिया । ‘हमारे बारह’ चलचित्र के विरोध में आयोजित पत्रकार वार्ता में वे बोल रहे थे ।
उन्होंने आगे कहा, ‘‘कुछ लोग भगवान के ग्रंथों को तहस-नहस करना चाहते हैं । कुरआन भगवान का ग्रंथ है । इसमें अंतर्भूत जानकारी विकृत रूप से प्रस्तुत कर चलचित्र बनाने में इन लागों को आनंद मिलता है । केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को दायित्व से काम करना चाहिए । इस चलचित्र पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ।’’
संपादकीय भूमिका
|

Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !